मुजफ्फरपुर ने पटना की टीम को पराजित कर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

Updated at : 12 Feb 2025 11:01 PM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर ने पटना की टीम को पराजित कर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

वारिसनगर प्रीमियम लीग टूर्नामेंट के चौथे क्वार्टर फाइनल मैच में शरवर इलेवन मुजफ्फरपुर ने मुन्ना इलेवन पटना की टीम को 84 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया.

विज्ञापन

वारिसनगर : प्रखंड मुख्यालय स्थित नर्सरी मैदान में चल रहे वारिसनगर प्रीमियम लीग टूर्नामेंट के चौथे क्वार्टर फाइनल मैच में शरवर इलेवन मुजफ्फरपुर ने मुन्ना इलेवन पटना की टीम को 84 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. विजेता टीम का पहले सेमीफाइनल मुकाबला शांति निकेतन बेगूसराय से होगा. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुजफ्फरपुर की टीम ने कप्तान चंदन चक्रवर्ती के धुआंधार नाबाद 31 गेंद पर छह छक्के व आठ चौकाें की मदद से 76 रन, मृत्युंजय कृष्णा के 31 गेंद पर नौ छक्का व दो चौका की मदद से 73 रन और मोहित कुमार की धमाकेदार 22 गेंद पर पांच चौका व 10 छक्का की मदद से 86 रन की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 332 रन बनाये. पटना की ओर से रवि सिंह व कन्हैया ने 2-2 विकेट व विवेक गोलू ने 1 विकेट लिये. जवाब में खेलने उतरी पटना की टीम ने पवन कुमार के 29 गेंद पर आठ छक्का व सात चौका की मदद से 84 रन, रोहित मोनस्टर के 31 गेंद पर सात छक्का व पांच चौका की मदद से 67 रन व रेहान के 12 गेंद पर पांच छक्का की मदद से 32 रन के बावजूद 16.3 ओवर में 236 रनों पर ऑल आउट हो गई. मुजफ्फरपुर टीम की तरफ से चंदन चक्रवर्ती, टिंकू कुमार तथा प्रकाश ने 2-2 विकेट एवं गोलू राम ने अंतिम में हैट्रिक विकेट लिये. मुजफ्फरपुर टीम के चंदन चक्रवर्ती को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार गोही पंचायत के समाजसेवी प्रभात कुमार ठाकुर के हाथों प्रदान की गई. मैच में निर्णायक की भूमिका मनीष चन्द्रा व दीपू झा ने, स्कोरर की भूमिका रामधीन व राकेश मालाकार तथा कमेंटेटर की भूमिका मुन्ना ने निभायी. टूर्नामेंट के संचालन के लिए प्रमोद कुमार, ओमकांत, शिशु, पिंटू, यादव, नीरज आदि जुटे रहे. आज मुजफ्फरपुर व बेगूसराय के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन