Samastipur : मम्मी उधर गई है.... तीन साल की बच्ची आरपीएफ के पास सुरक्षित

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 09 Oct 2025 6:10 PM

विज्ञापन

स्थानीय जंक्शन पर 3 साल की बच्ची को रेलवे पुलिस बल ने बरामद किया है.

विज्ञापन

समस्तीपुर .स्थानीय जंक्शन पर 3 साल की बच्ची को रेलवे पुलिस बल ने बरामद किया है. हालांकि अभी तक बच्ची के परिजन की पहचान नहीं हो पायी है. जानकारी के अनुसार स्टेशन गश्ती एवं निगरानी के क्रम में रेलवे सुरक्षा बल के उप निरीक्षक पीके चौधरी व उप निरीक्षक एसएस कुमार को आरक्षी आरक्षी विजय कुमार समस्तीपुर के प्लेटफार्म 1 पर गश्ती के क्रम में जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र समस्तीपुर समन्वयक दीप्ति कुमारी एफओबी पर पहुंचे. एक छोटी बच्ची जिसकी उम्र करीब तीन वर्ष होगी एवं मेहंदी रंग का छींटदार टाप एवं स्कर्ट पहनी व सांवली रंग की थी रोती हुई दिखाई दी. उसके आसपास यात्रियों की भीड़ लगी हुई थी. भीड़ को हटाते हुए बच्ची से महिला कर्मचारी पूछताछ करने का प्रयास किया किन्तु बच्ची कुछ भी बताने में असमर्थ थी. सहयोग कार्यालय समस्तीपुर से संपर्क कर बच्ची के बारे में उद्घोषणा करायी गयी. किन्तु बच्ची के परिजन उपस्थित नहीं हुए. इसके बाद आरपीएफ पोस्ट समस्तीपुर पर बच्ची को लाया गया. कार्यरत महिला आरक्षी महिला आरक्षी सुमन मीणा आरपीएफ पोस्ट समस्तीपुर की देखरेख में पोस्ट पर सुरक्षित रखा गया है. चाइल्ड हेल्प लाइन समस्तीपुर को सूचना दी गयी. सूचना उपरांत काउंसलर चाइल्ड हेल्प लाइन संगीता कुमारी के साथ एक स्टाफ आरपीएफ पोस्ट समस्तीपुर पर आने पर पूछताछ का प्रयास किया किन्तु बच्ची कुछ भी बताने में असमर्थ थी. सिर्फ कह रही है कि मम्मी उधर गई है. बताते चलें कि प्लेटफॉर्म 4 पर भी रेड रेस्क्यू के तहत 8 बच्चों को हैंड ओवर किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन