Samastipur News:मेला देखकर लौट रहे किशोर को बदमाशों ने मारी गोली
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 03 Oct 2025 6:24 PM
थाना क्षेत्र के हसनपुर-रजैसी मोड़ के पास बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात दुर्गा पूजा का मेला देखकर घर लौट रहे किशोर को बदमाशों ने गोली मार दिया
Samastipur News: मोहिउद्दीननगर : थाना क्षेत्र के हसनपुर-रजैसी मोड़ के पास बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात दुर्गा पूजा का मेला देखकर घर लौट रहे किशोर को बदमाशों ने गोली मार दिया. इस घटना में किशोर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी किशोर की पहचान हसनपुर के चंदेश्वर राय के पुत्र सतीश कुमार के रूप में की गई है. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गये. जख्मी हालत में किशोर को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस से घटना स्थल से एक खोखा बरामद कर बदमाशों की तलाश में जुट गई है. सूत्रों के मुताबिक सतीश निकटवर्ती गांव से दुर्गा पूजा का मेला देखकर घर लौट रहा था. इसी बीच पूर्व से घात लगाये बदमाशों ने उसे गोली मार दी. गोली उसकी बांह में लगी है. गोली की आवाज सुनकर जुटे पूजा कमेटी के सदस्यों ने इसकी जानकारी जख्मी के पिता व पुलिस को दी. वहीं जख्मी किशोर को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया. इधर, गोलीबारी की घटना के बाद जख्मी किशोर के पिता ने आनंदगोलवा गांव के ऋषिकेश कुमार सिंह को नामजद आरोपी करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. घटना के स्पष्ट कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है. पुलिस इस सिलसिले में एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुट गई है. घटना के बाबत थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर पुलिस अग्रेत्तर कार्रवाई में जुट गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










