बीस माह पूर्व अपहृत नाबालिग लड़की प्रेमी के साथ उड़ीसा से बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Dec 2024 11:07 PM
थाना क्षेत्र के एक गांव से बीस माह पूर्व नाबालिग लड़की के अपहरण कांड के आरोपित को पुलिस ने अपहृता के साथ उड़ीसा से गिरफ्तार कर लिया है.
वारिसनगर : थाना क्षेत्र के एक गांव से बीस माह पूर्व नाबालिग लड़की के अपहरण कांड के आरोपित को पुलिस ने अपहृता के साथ उड़ीसा से गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर पीएसआई रितु पासवान व सिपाही सागर को उड़ीसा राज्य के भुवनेश्वर भेजा गया. मोबाइल लोकेशन पर आरोपी वैशाली जिला के बलिगांव थाना अंतर्गत पस्तपारा गांव निवासी राजगीर सहनी के पुत्र सुजीत कुमार को पकड़ा गया. साथ ही कथित अपहृत युवती भी उसी कमरे से बरामद की गई है. इन्होंने बताया कि वहां के स्थानीय न्यायालय के आदेश पर यहां लाया गया है. बताया कि युवती का जहां 164 का बयान के लिए न्यायालय भेजा गया. वहीं आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है. बताते चलें कि गत 29 अप्रैल 2023 को थाना क्षेत्र के एक पीड़ित पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसमें कहा था कि उसकी पुत्री 16 अप्रैल को अचानक गायब हो गई है. खोजबीन में पता चला कि वैशाली जिले के बलिगांव थाना क्षेत्र के पस्तपारा गांव वासी सुजीत ने अपने पिता राजगीर सहनी, मां, अमरजीत सहनी सहित एक अन्य के सहयोग से बहला-फुसला कर कहीं ले गये हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










