Samastipur News:उजियारपुर में ग्रामसभा में ली गयी कई योजनाएं
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 03 Oct 2025 7:35 PM
प्रखंड के बेलारी, चांदचौर करिहारा सहित विभिन्न पंचायतों में गुरुवार को पंचायत भवन परिसर मे विशेष ग्रामसभा की गयी.
Samastipur News: उजियारपुर : प्रखंड के बेलारी, चांदचौर करिहारा सहित विभिन्न पंचायतों में गुरुवार को पंचायत भवन परिसर मे विशेष ग्रामसभा की गयी. ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. अध्यक्षता बेलारी में मुखिया संतोष कुमार झा व चांदचौर करिहारा में उपमुखिया साधना देवी ने की. इसमें वार्षिक कार्ययोजना से संबंधित विचार किया गया. वित्तीय वर्ष 2026-27 में मनरेगा से संबंधित सहित विभिन्न योजनाओं का प्रस्ताव पारित किया गया. पंचायत के सफाई कर्मियों को पंचायतों के सभी वार्डों में साफ-सफाई पर ध्यान देने की हिदायत दी गई. चांदचौर करिहारा पंचायत में दिवंगत मुखिया मनोरंजन गिरि की हत्या पर संवेदना व्यक्त करते हुए लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. मौके पर प्रमोद कुमार याजी, पंचायत सचिव बैजनाथ सिंह, देवेन्द्र राम, पंकज राय, मो. आरज़ू, बैजनाथ महतो, पवन कुमार, सत्य नारायण याजी, संतोष ठाकुर, राम किशोर याजी, फकीरा पासवान, श्याम पासवान, बेलारी में कार्यपालक जूली कुमारी, प्रभात कुमार, वार्ड सदस्य राजेश्वर शर्मा, मनोज दास,नीतू कुमारी, मनोज सिंह, रानी देवी थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










