ePaper

Samastipur News:चुनाव को लेकर अधिकारियों व कर्मियों का अवकाश रद्द

Updated at : 13 Oct 2025 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:चुनाव को लेकर अधिकारियों व कर्मियों का अवकाश रद्द

यह फैसला चुनाव प्रक्रिया को सुचारू और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए लिया गया है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है.

विज्ञापन

Samastipur News:सिंघिया : प्रखंड एवं नगर क्षेत्र में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी विवेक रंजन ने प्रखंड और अंचल के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के सभी प्रकार के अवकाश अगले आदेश तक रद्द कर दिया है. यह फैसला चुनाव प्रक्रिया को सुचारू और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए लिया गया है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है. जिसका मतलब है कि किसी भी कर्मचारी को छुट्टी पर जाने की अनुमति नहीं होगी. सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने सभी अन्य कार्यों को छोड़ कर चुनाव से संबंधित तैयारियों पर पूरा ध्यान दें. यदि किसी को अवकाश की आवश्यकता होती है तो उसे प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी की विशेष अनुमति लेनी होगी. इस तरह के मामलों में भी अवकाश केवल तभी मिलेगा जब यह अत्यंत आवश्यक हो. प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार चुनावी प्रक्रिया से जुड़े हर कार्य को समय पर पूरा करना आवश्यक है. इसमें मतदाता सूची को अद्यतन करना, मतदान केंद्रों का निरीक्षण और चुनाव संबंधी अन्य प्रशासनिक कार्यों को सुनिश्चित करना शामिल है. बीडीओ ने बताया कि इस फैसले का उद्देश्य चुनाव के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था को चाक-चौबंद रखना है ताकि किसी भी तरह की लापरवाही या देरी से बचा जा सके. चुनाव से संबंधित जिम्मेदारियों को समय पर पूरा करने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

ABHAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन