ePaper

Samastipur News:कोलकाता- सीतामढ़ी, कोलकाता-मुजफ्फरपुर का बदलेगा रैक

Updated at : 25 May 2025 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:कोलकाता- सीतामढ़ी, कोलकाता-मुजफ्फरपुर का बदलेगा रैक

कोलकाता से सीतामढ़ी और कोलकाता से मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस के रैक में बदलाव किया जायेगा. आगामी जून के प्रथम सप्ताह में अलग-अलग तिथियां में रैक का बदलाव रेलवे की ओर से किया जा रहा है.

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर : कोलकाता से सीतामढ़ी और कोलकाता से मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस के रैक में बदलाव किया जायेगा. आगामी जून के प्रथम सप्ताह में अलग-अलग तिथियां में रैक का बदलाव रेलवे की ओर से किया जा रहा है. पुराने आइसीएफ कोच की जगह ट्रेन को अब एलएचबी रैक दिया जायेगा. जिससे यात्रियों के परिवहन की व्यवस्था और भी बेहतर हो पायेगी. 13155/56 कोलकाता सीतामढ़ी कोलकाता एक्सप्रेस में यह बदलाव कोलकाता से 5 जून और सीतामढ़ी से 6 जून को किया जायेगा. इसी तरह 13165/66 कोलकाता सीतामढ़ी एक्सप्रेस को कोलकाता से 7 जून और सीतामढ़ी से 8 जून में एलएचबी रैक में परिवर्तित किया जायेगा. जबकि 13157/58 कोलकाता मुजफ्फरपुर कोलकाता एक्सप्रेस को मुजफ्फरपुर से 4 जून और कोलकाता से 3 जून को एलएचबी रैक में बदल जायेगा. नये कंपोजिशन में ट्रेन में कुछ परिवर्तन भी किया गया है. इसमें एसी तृतीय के तीन की जगह पांच कोच लगे रहेंगे. जबकि स्लीपर कोच की संख्या 11 से घटकर 10 को जायेगी. वहीं सामान्य श्रेणी की संख्या भी 6 की जगह चार होगी. जबकि एसी दो के एक डब्बे लगे आये जायेंगे. फिलहाल यह ट्रेन 24 प्लस एक बीपी के साथ चल रही है. जिसमें बदलाव कर ट्रेन को 22 प्लस एक बीपी के साथ चलाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

ABHAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन