Railway news from Samastipur:एक फेरा चलेगा काठगोदाम- ठाकुरनगर स्पेशल

Edited by PREM KUMAR
Updated:
विज्ञापन

काठगोदाम-ठाकुरनगर-काठगोदाम स्पेशल का परिचालन काठगोदाम से 26 मार्च बुधवार को व ठाकुरनगर से 29 मार्च, शनिवार को 1 फेरे के लिए चलाया जायेगा.

विज्ञापन

समस्तीपुर : यात्रियों की भारी भीड़ के मद्देनजर उनकी सुविधा के लिए गोरखपुर-छपरा-बरौनी- कटिहार-मालदाटाउन के रास्ते 05030/05029 काठगोदाम-ठाकुरनगर-काठगोदाम स्पेशल का परिचालन काठगोदाम से 26 मार्च बुधवार को व ठाकुरनगर से 29 मार्च, शनिवार को 1 फेरे के लिए चलाया जायेगा. 05030 काठगोदाम-ठाकुरनगर स्पेशल 26 मार्च बुधवार को काठगोदाम से 10.00 बजे प्रस्थान कर हल्द्वानी से 10.19 बजे, लालकुआं से 10.55 बजे, किच्छा से 11.18 बजे, बरेली सिटी से 12.30 बजे, बरेली से 13.20 बजे, लखनऊ से 18.10 बजे, गोरखपुर से 23.15 बजे, दूसरे दिन छपरा से 02.10 बजे, बरौनी से 05.20 बजे, कटिहार से 08.50 बजे, कुमेदपुर से 09.40 बजे, एकलाखी से 10.42 बजे, मालदा टाउन से 11.25 बजे, रामपुरहाट से 13.25 बजे, सांईथिया से 13.44 बजे, बोलपुर से 14.37 बजे, बर्द्धमान से 15.42 बजे, बैण्डेल से 17.20 बजे तथा नैहाटी से 17.50 बजे खुलकर ठाकुरनगर 20.40 बजे पहुंचेगी. वापसी यात्रा में, 05029 ठाकुरनगर-काठगोदाम स्पेशल 29 मार्च शनिवार को ठाकुरनगर से 10.20 बजे प्रस्थान कर नैहाटी से 13.20 बजे, बैण्डेल से 13.44 बजे, बर्द्धमान से 14.36 बजे, बोलपुर से 15.17 बजे, सांईथिया से 15.50 बजे, रामपुरहाट से 16.22 बजे, मालदा टाउन से 19.00 बजे, एकलाखी से 19.25 बजे, कुमेदपुर से 20.35 बजे, कटिहार से 22.10 बजे, दूसरे दिन बरौनी से 01.10 बजे, छपरा से 05.10 बजे, गोरखपुर से 09.25 बजे, लखनऊ से 15.00 बजे, बरेली से 19.55 बजे, बरेली सिटी से 20.07 बजे, किच्छा से 21.00 बजे, लालकुआँ से 21.40 बजे तथा हल्द्वानी से 22.22 बजे खुलकर काठगोदाम 23.15 बजे पहुंचेगी. इस स्पेशल में एसएलआरडी के 2, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 5 व शयनयान श्रेणी के 8 कोच सहित 15 कोच लगाये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PREM KUMAR

लेखक के बारे में

By PREM KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन