Samastipur News:पूसा में गेट का ताला तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण व नकदी की चोरी

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 03 Oct 2025 6:14 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के दिघरा गांव के उतरवारी टोला में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए के सोने व चांदी के जेवरात, बर्तन, कपड़े व नकदी की चोरी कर ली.

विज्ञापन

Samastipur News: पूसा : थाना क्षेत्र के दिघरा गांव के उतरवारी टोला में बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए के सोने व चांदी के जेवरात, बर्तन, कपड़े व नकदी की चोरी कर ली. दरभंगा से विजय दशमी के दिन गृहस्वामी को अपने निजी आवास लौटने पर टूटा हुआ ताला एवं घर के अंदर का बिखरे सामानों पर नजर पड़ी. पीड़ित दिघरा निवासी स्व. शिवजी शर्मा के पुत्र अरुण कुमार शर्मा ने थाना में घटना को लेकर आवेदन दिया है. इसमें बताया गया है कि गोदरेज में रखे 6 भर सोना से बने आभूषण एवं चांदी के जेवरात सहित 50 हजार नगदी ताला काट कर चोरी कर ली गयी है. साथ ही कीमती बर्तन एवं वस्त्र की भी चोरी की गयी है. सूचना पर थानाध्यक्ष रमेश कुमार एवं अवर थानाध्यक्ष शंकर कुमार चौधरी शस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटे हैं. थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि गृहस्वामी ने चोरी की घटना का आवेदन दिया है. मामले में अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन