Samastipur News:सीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से किया पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 03 Oct 2025 6:39 PM
प्रखंड के सखवा पंचायत में पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया.
Samastipur News:बिथान : प्रखंड के सखवा पंचायत में पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया. आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों ने हिस्सा लिया. मौके पर पूर्व विधायक राज कुमार राय ने कहा कि राज्य सरकार पंचायत सरकार भवन का निर्माण ग्रामीणों की सुविधा के लिए करा रही है. इसके बन जाने से अब पंचायत के सभी कार्य एक ही छत के नीचे संपन्न हो सकेगा. जदयू नेता विजय कुमार यादव, पैक्स अध्यक्ष जीवछ कुमार राय, हसनपुर जदयू अध्यक्ष संजीव कुशवाहा, हर्षवर्धन यादव, संवेदक रविंद्र कुमार रवि, ललित कुमार सरपंच लालो मुखिया, ललन यादव, मुकेश कुमार, लालू कुमार, पंकज कुमार, विकास मित्र राम कुमार राम, पंस इमरान खान थे. उजियारपुर : रायपुर पंचायत सरकार भवन का मुखिया अंजू कुमारी ने उद्घाटन किया. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि विनोद कुमार, सरपंच जगदीश चौधरी, पूर्व मुखिया रामेश्वर महतो, पंच रामलाल दास, प्रदीप पोद्दार, दिलीप पोद्दार, अनिल कुमार कुशवाहा, सुनील कुमार गुप्ता, नथुनी महतो, उमाकांत पासवान, विभूति प्रसाद सिंह, प्रमोद सिंह, हरेन्द्र सहनी, वार्ड सदस्य सुबोध राम, महाकान्त झा थे. मोरवा : निकसपुर पंचायत सरकार भवन और विवाह मंडप का शिलान्यास मुखिया संजू सक्सेना ने किया. चंदौली हाट पर करीब तीन करोड़ की लागत से पंचायत सरकार भवन और निकसपुर ठाकुरबाड़ी में पचास लाख की लागत से विवाह मंडप का निर्माण होगा. मौके पर उप मुखिया पुष्पा रानी, अरुण सक्सेना, मनीष कुमार राय, प्रभुनंदन राय, तारिणी प्रसाद राय, संजय गिरी, लालबाबू सिंह, शंकर राय, जगदीश राम आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










