Samastipur News:मदुदाबाद में सरकारी ऑटो स्टैंड का उद्घाटन, मिलेगी जाम से निजात
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 30 Sep 2025 6:41 PM
प्रखंड मुख्यालय स्थित मदुदाबाद चौक पर प्रतिदिन लगने वाली जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासनिक पहल शुरू की गई है.
Samastipur News:मोहिउद्दीननगर : प्रखंड मुख्यालय स्थित मदुदाबाद चौक पर प्रतिदिन लगने वाली जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासनिक पहल शुरू की गई है. चौक पर ऑटो व टोटो के अवैध पार्किंग पर नकेल कसने व यातायात व्यवस्था में सुधार की मांग अरसे से स्थानीय लोग कर रहे थे. अब तक ऑटो स्टैंड नहीं होने के कारण एनएच 122 बी मुख्यपथ एवं चौक के चौराहे पर ऑटो व टोटो खड़ी कर चालक यात्रियों को चढ़ाते-उतारते थे. जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाया करती थी. इसे लेकर एसडीएम विकास पांडेय के निर्देश व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की पहल पर अंचल प्रशासन ने ब्लॉक रोड स्थित एसएफसी गोदाम के बगल में स्थित सरकारी जमीन पर ऑटो स्टैंड संचालित करने की बंदोबस्ती की अनुमति प्रदान कर दी है. इसे लेकर मंगलवार को सरकारी ऑटो स्टैंड का समारोहपूर्वक उद्घाटन किया गया. अध्यक्षता जदयू नेता धर्मेंद्र साह ने की. संचालन अवनीश कुमार झा ने किया. उद्घाटन करते हुए प्रमुख जवाहरलाल राय ने कहा कि यह स्टैंड यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने में न सिर्फ सहायक होगा बल्कि आर्थिक व सामाजिक गतिविधियों को बढ़ाने में भी कारगर सिद्ध होगा. स्थानीय नागरिकों ने इस कदम का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे न केवल यात्रा में सुविधा मिलेगी अपितु मदुदाबाद की ट्रैफिक व्यवस्था में भी सुधार होगा. इस मौके पर रालोमो प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार पप्पू, रामसूरत राय, पैक्स अध्यक्ष सुबोध कुमार राय, जितेंद्र ठाकुर, अवधेश कुमार सहनी, मुकेश यादव, विकेश कुमार राय, राजीव कुमार, रंजीत कुमार सहनी, सन्नी शर्मा मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










