शादी की मंशा से नकद व गहने लेकर युवती गायब, एक नामजद

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 May 2024 11:13 PM

विज्ञापन

मथुरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवती का घर से नगद व गहने लेकर गायब होने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

वारिसनगर : मथुरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवती का घर से नगद व गहने लेकर गायब होने का मामला सामने आया है. इस आशय की नामजद प्राथमिकी पीड़ित मां ने बुधवार को मथुरापुर थाने में दर्ज करायी है. इसमें कहा है कि विगत 20 मई की दोपहर उनकी पुत्री (23) घर से ऑनलाइन आवेदन करने घर से जो निकली वे देर शाम तक वापस नहीं लौटी. खोजबीन के क्रम में पता चला कि उनकी पुत्री को कल्याणपुर थाना क्षेत्र के टांरा मोहनपुर गांव वासी इंद्रेश कुमार का पुत्र राहुल कुमार ने शादी की नीयत से बदला फुसलाकर ले गया है. पीड़िता ने कहा है कि इनकी पुत्री ने घर में शादी के लिए रखे 50 हजार नगद व करीब 70 ग्राम सोने का आभूषण भी साथ पर गई है. इस संदर्भ में मथुरापुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग का प्रतीत होता है. बहरहाल प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी व युवती की बरामदगी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन