Samastipur News:गंगा में जल वृद्धि जारी, खतरे के निशान से 1.35 मीटर ऊपर

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 29 Aug 2025 6:28 PM

विज्ञापन

प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा नदी में जलवृद्धि जारी है. प्रतिदिन करीब 20-30 सेंटीमीटर जलस्तर में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है.

विज्ञापन

Samastipur News:मोहिउद्दीननगर/मोहनपुर : प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा नदी में जलवृद्धि जारी है. प्रतिदिन करीब 20-30 सेंटीमीटर जलस्तर में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है. जिससे गंगा रिहायशी इलाकों में दस्तक देने के लिए बेताब है. सरारी कैंप पर तैनात सहायक अभियंता मनीष कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि गंगा नदी का जलस्तर 46.85 मीटर था जो कि खतरे के निशान से 1.35 मीटर अधिक है. जलस्तर की प्रवृत्ति बढ़ने की है. जिससे सुल्तानपुर, चापर, घटहाटोल, मटिऔर, हरदासपुर, नवघड़िया, सरसावा, राजपुर जौनापुर, दक्षिणी डुमरी, तेतारपुर, कुरसाहा, दुबहा, अदलपुर, राजाजान, नारायणपुर, बिनगामा जैसे निचले इलाकों में गंगा व वाया नदी का पानी एक बार फिर से फैल गया है. वहीं हरैल पंचायत के आनंदगोलवा से गोलापट्टी व दुबहा पंचायत के दुबहा से अदलपुर जाने वाली सड़क पर पानी फैलने से यातायात प्रभावित हो गया है. चापर स्थित डब्लूपीयू के अंदर पानी भर गया है. ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड 9,12, 13, 14 एवं 15 में गंगा का पानी तेजी से पसरने लगा है. प्लस टू हाई स्कूल मनियर, मध्य विद्यालय छोटकी पतसिया व प्राथमिक विद्यालय चकला के परिसर में पानी फैल गया है. हालांकि इन विद्यालयों को अभी तक अन्य विद्यालयों में शिफ्ट करने की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है. बताया जाता है कि इसी तरह गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी होती रही तो शीघ्र ही दोनों प्रखंडों के 45 विद्यालय प्रभावित होंगे. इससे सबसे अधिक परेशानी हजारों पशुपालकों को होने लगी है. चारे की किल्लत के कारण इन पशुपालकों को चारे की व्यवस्था करने के लिए कई किलोमीटर की यात्रा करनी पड़ती है. गंगा के तटबंधों की निगरानी जलसंसाधन विभाग के अधिकारी व कर्मी संयुक्त रूप से कर रहे हैं. आपातकालीन स्थिति से निबटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन