Samastipur News:नाजिरपुर में अगलगी की घटना में चार घर जलकर खाक

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 03 Aug 2025 6:24 PM

विज्ञापन

प्रखंड के नाजिरपुर पंचायत के वार्ड 9 जवाहरपुर गांव में शनिवार की रात हुई अगलगी की घटना में चार घर जलकर राख हो गये.

विज्ञापन

Samastipur News: उजियारपुर : प्रखंड के नाजिरपुर पंचायत के वार्ड 9 जवाहरपुर गांव में शनिवार की रात हुई अगलगी की घटना में चार घर जलकर राख हो गये. आग लगने का कारण बिजली का शॉट सर्किट से उत्पन्न चिनगारी बताया गया है. अग्नि पीड़ितों में केकई ठाकुर, संजीत ठाकुर, राकेश ठाकुर एवं सुजीत ठाकुर शामिल हैं. बताया गया है कि घर के सभी सदस्य खाना खाकर सो चुके थे. इसी बीच बिजली के तार से आग निकलकर घर में फैलने लगी. घरवाले घबरा कर उठे और हल्ला करने लगे. इस पर आसपास के लोग दौड़े और आग बुझाने का प्रयास करने लगे. इसके साथ ही लोगों की सूचना पर दलसिंहसराय से अग्निशामक टीम पहुंच कर आग पर काबू पा लिया. घटना में उक्त लोगों के घर सहित अनाज, कपड़े आदि सभी सामग्री जल गये. पूर्व मुखिया ब्रह्मदेव सिंह ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग अंचल प्रशासन से की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन