ePaper

Samastipur News:संदिग्ध परिस्थिति में पूर्व पंसस की मौत, जांच शुरू

Updated at : 10 Oct 2025 4:42 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:संदिग्ध परिस्थिति में पूर्व पंसस की मौत, जांच शुरू

ना क्षेत्र के अजनौल पूर्वी की पूर्व पंचायत समिति सदस्या की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी.

विज्ञापन

Samastipur News:दलसिंहसराय : थाना क्षेत्र के अजनौल पूर्वी की पूर्व पंचायत समिति सदस्या की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी. मृतका की पहचान अजनौल पूर्वी निवासी स्व. नागेश्वर महतो की पत्नी पूर्व पंसस अनीता देवी (52) के रूप में हुई है. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. सूत्रों की मानें तो मृतका अपने एक गोद लिए 7 साल की बेटी के साथ रहती थी. कुछ चीजों को लेकर घरवालों से हमेशा विवाद होता रहता था. गुरुवार को महिला की मौत से गांव में हड़कंप मच गया. ग्रामीण कुछ भी बताने से परहेज कर रहे थे. लोगों के बीच चर्चा थी कि मृतका के पहले पति स्व. नागेश्वर महतो का अतीत पूर्व में उम्दा नहीं था. उसके मरने के बाद उसने दूसरी शादी की. रात में महिला को मारापीटा गया. जिस कारण महिला की मौत हो गई. जब कुछ महिला उससे मिलने गई तो पता चला कि उसकी संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई. जिसकी चर्चा गांव में आग की तरह फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई. शक होने पर देर शाम फॉरेंसिक टीम भी घटना स्थल पर पहुंच कर जांच करते हुए अपने साथ कुछ सेम्पल साथ ले गई. जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम से शव आया. मुखिया दिलीप महतो ने बताया कि वह 2006 से 2011 तक अजनौल की पंचायत समिति सदस्या रह चुकी थी. इस मामले में डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि महिला की मौत संदिग्ध स्थिति में हो गई है. पुलिस घटना स्थल पर गई है. फॉरेंसिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. घरवालों द्वारा बताया गया कि महिला की तबीयत खराब थी. इलाज के लिए मुसरीघरारी ले जाया जा रहा था इसी दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के संबंध में आवेदन मिलता है तो आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

ABHAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन