Samastipur News:भाकपा माले नेता पर जानलेवा हमले को लेकर प्राथमिकी दर्ज
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 04 Oct 2025 6:47 PM
भाकपा माले नेता पर जानलेवा हमले को लेकर प्राथमिकी दर्ज
Samastipur News:उजियारपुर: अंगारघाट थाना क्षेत्र के बिरनामा तुला पंचायत में 30 सितंबर को करीब एक बजे दिन में करीब बीस की संख्या में आये बदमाशों ने भाकपा माले नेता महावीर पोद्दार उनके पुत्र आदर्श कुमार व रंजन कुमार पर जानलेवा हमला कर जख्मी कर दिया्र इस संबंध में माले नेता ने अंगारघाट थाना में आवेदन दिया है. इसमें सात लोगों को नामजद व अन्य अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें विवेक कुमार राय,विपीन कुमार राय,शुभम कुमार पोद्दार, अभिषेक कुमार राय, प्रशांत कुमार राय,राजा कुमार राय तथा धर्मेंद्र कुमार राय शामिल हैं. आवेदन में माले नेता ने कहा है कि जब वे घर पर थे. इसी दौरान हरवे हथियार से लैस बीस की संख्या में बदमाशों ने हत्या की नीयत से उनपर हमला कर दिया. लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. इसमें उनके दोनों पुत्र आदर्श कुमार व रंजन कुमार भी जख्मी हो गये. घटना का कारण पिछले वर्ष उनके पुत्र रंजन कुमार से विवेक कुमार राय ने पिस्तौल के बल पर बाइक छीनने का प्रयास किया था. इस मामले में थाने में कांड संख्या 66/24 दर्ज है. इस केस को उठाने के लिए दबाव देना बताया गया है. थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 112/25 दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










