Samastipur News:13 नामित सहित 200 सौ अज्ञात पर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
Published by : PREM KUMAR Updated At : 29 Apr 2025 11:12 PM
दलसिंहसराय- विद्यापतिनगर सड़क मार्ग के मधेपुर गांव के पास सोमवार की सुबह ट्रक और टेंपो की बीच टक्कर में टेंपो पर सवार एक शिक्षक और शिक्षिका की मौत हो गई थी.
Samastipur News:दलसिंहसराय : दलसिंहसराय- विद्यापतिनगर सड़क मार्ग के मधेपुर गांव के पास सोमवार की सुबह ट्रक और टेंपो की बीच टक्कर में टेंपो पर सवार एक शिक्षक और शिक्षिका की मौत हो गई थी. घटना के बाद लेट पहुंचने का आरोप लगा कर आक्रोशित लोगों ने डायल 112 की गाड़ी के शीशे को क्षतिग्रस्त कर दिया था. साथ ही पुलिस पदाधिकारियों के साथ हाथपाई भी की थी. इसको लेकर पुलिस ने 13 नामित सहित 150 से 200 सौ अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है. थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम ने बताया कि घटना को लेकर डायल 112 के अधिकारियों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें हो-हल्ला करती भीड़ में से कुछ असामाजिक तत्व के लोगों द्वारा डायल 112 की वाहन के शीशे तोड़ने, सड़क जाम करने, डीएसपी व पुलिस वालों के साथ धक्का-मुक्की करने सहित कई आरोप लगाये गये हैं. पुलिस ने 13 नामित सहित 150 से 200 सौ अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है. गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. सूत्रों के अनुसार सोमवार की देर रात पुलिस टीम ने मधेपुर गांव में छापेमारी करते हुए कुछ युवकों व महिला को पकड़ कर थाना लाया है. बताते चलें कि सोमवार को मधेयपुर गांव के पास ट्रक और टेंपो की बीच जबरदस्त टक्कर में शिक्षिका मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बस्ती गांव निवासी रंजीत कुमार की पत्नी कामनी देवी (45) और बिनगामा गांव निवासी राम प्रसाद महतो के पुत्र अमरेंद्र प्रसाद राय (43) की मौत हो गई थी. चालक सहित पांच शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गये थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










