विवाद में मारपीट, मुर्गा फार्म खाक, फायरिंग, पांच जख्मी

थाना क्षेत्र के खोड़ी गांव में फायरिंग का मामला प्रकाश में आया है. बता दें कि बुधवार की शाम मूर्ति विसर्जन को लेकर हुए विवाद में मारपीट में कई लोग जख्मी हो गये थे.
हसनपुर : थाना क्षेत्र के खोड़ी गांव में फायरिंग का मामला प्रकाश में आया है. बता दें कि बुधवार की शाम मूर्ति विसर्जन को लेकर हुए विवाद में मारपीट में कई लोग जख्मी हो गये थे. इसमें तीन को रेफर भी किया गया था. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार की शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान लड़कियों के साथ छेड़खानी मामले को लेकर हुए विवाद में कई लोग जख्मी हो गये. इसके बाद गुरुवार को खोड़ी गांव के रतन महतो के निर्माणाधीन मुर्गा फार्म में आग लगने व कई राउंड फायरिंग की चर्चा है. पुलिस को खोखा भी बरामद होने की बात बतायी गयी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. जख्मी लोगों में प्रेम यादव, तारिणी यादव, चंद्रकला देवी की स्थिति चिंताजनक होने के कारण रेफर किया गया है. जबकि इस मामले में पांच लोग जख्मी थे. जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया था. पुलिस हर बिंदु पर छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस की मुताबिक खोखा एक ही जगह पर जमा कर रखा था. स्थानीय थाना के अवर निरीक्षक बांके बिहारी राय ने स्थल पर जाकर मामले की जांच की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




