एक ट्रक मक्का ठिकाने लगा ट्रक छोड़कर फरार हुआ चालक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 May 2024 9:58 PM
सुपौल से जन्दाहा जा रहा मक्का लदे ट्रक से बीच रास्ते में चोरी का मामला पुलिस को मिला है.
मोरवा. सुपौल से जन्दाहा जा रहा मक्का लदे ट्रक से बीच रास्ते में चोरी का मामला पुलिस को मिला है. चकलालशाही चौक से खाली ट्रक बरामद किया गया है. लेकिन उस पर लदा सामान गायब था. खाली ट्रक छोड़ कर चालक फरार हो गया था. उसे लावारिश अवस्था में पुलिस ने जब्त कर लिया. घटना के बताया जाता है कि सुपौल से मक्का लादकर जंदाहा के लिए एक ट्रक चला था. समय से ट्रक जन्दाहा नहीं पहुंचा तो ट्रांसपोर्टर को कुछ शंका हुई. ड्राइवर से संपर्क करने पर बताया गया कि जंदाहा से मात्र 15 किलोमीटर पीछे है. रात की वजह से चकलालशाही चौक पर ही रुका हुआ है. सुबह में माल अनलोड करने पहुंच जायेगा. लेकिन अगले दिन चालक का मोबाइल स्विच ऑफ पाया गया तो आशंका और बढ़ गयी. मामले की खोजबीन शुरू हुई. गाड़ी मालिक को इसकी जानकारी दी गयी. गाड़ी मालिक ढूंढते-ढूंढते चकलालशाही चौक पहुंचा तो वहां खाली गाड़ी लावारिश अवस्था में लगा पाया. चालक का कोई पता नहीं था. उसकी जानकारी हलई थाने की पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंच कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी. इस बाबत ट्रांसपोर्ट के मैनेजर पटना निवासी रोबिन कुमार द्वारा हलई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. बताया जाता है कि ट्रक पर करीब 30 टन मक्का लगा था. जिसकी अनुमानित कीमत साढ़े 6 लाख रुपये बतायी जा रही है. मैनेजर ने बताया कि ट्रक का जीपीएस डिस्कनेक्ट कर दिया गया था. चालक कोइलवर का रहने वाला है. थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि ट्रक को जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










