जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Jun 2024 12:43 AM
जिला पंचायती राज पदाधिकारी विष्णुदेव मंडल ने बुधवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर विभागों का निरीक्षण किया. बीडीओ संजय कुमार सिन्हा के साथ सभी विभागों के कर्मियों की उपस्थिति पंजी की जांच में सबों के समय से उपस्थित रहने पर संतोष प्रकट किया.
मोरवा : जिला पंचायती राज पदाधिकारी विष्णुदेव मंडल ने बुधवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर विभागों का निरीक्षण किया. बीडीओ संजय कुमार सिन्हा के साथ सभी विभागों के कर्मियों की उपस्थिति पंजी की जांच में सबों के समय से उपस्थित रहने पर संतोष प्रकट किया. सीडीपीओ कार्यालय की व्यवस्था को दुरुस्त रखने का विशेष रूप से निर्देश दिया. पीओ रंजीत कुमार को मनरेगा द्वारा प्रखंड को अव्वल करने का निर्देश दिया. जीविका भवन का निरीक्षण करते हुए डीपीआरओ ने जीविका के कर्तव्य बोध से अवगत कराया. अंचल कार्यालय, आरटीपीएस, स्वास्थ्य, पशुपालन विभाग, डब्ल्यूपीओ का निरीक्षण करते हुए आवश्यक निर्देश दिया. मौके पर सीओ आलोकचंद्र रंजन, पीओ रंजीत कुमार, पिंकेश कुमार, ज्ञान भास्कर, मो. अकबर मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










