बलाही चौर में मिला अज्ञात युवक का शव

वारिसनगर: थाना क्षेत्र के सतमलपुर पंचायत के बलाही चौर स्थित मकई के खेत में मंगलवार दोपहर एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ.
वारिसनगर: थाना क्षेत्र के सतमलपुर पंचायत के बलाही चौर स्थित मकई के खेत में मंगलवार दोपहर एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ. इलाके में सनसनी फैल गई. घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित थी. सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष शशिशंकर कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंची. मृतक की पहचान नहीं हुई है. उसकी उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच बतायी जा रही है. शरीर पर भूरे रंग का जिंस और शर्ट है. युवक का चेहरा किसी ज्वलनशील पदार्थ से झुलसा है. स्थानीय ग्रामीणों ने एसिड अटैक से हत्या की आशंका व्यक्त की. घटनास्थल पर देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि पांच से सात दिन पूर्व हत्या की गई होगी. किसी अन्यत्र जगह पर हत्या करने के बाद अपराधियों ने शव को ठिकाने लगा दिया. घटनास्थल पर शव से दुर्गंध फैल रही थी. जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर बलाही चौर में किसान और मजदूर गेहूं काटने खेत जा रहे थे. रास्ते में रामजी पोखर के पास मकई खेत से तेज दुर्गंध फैल रही थी. लोग घटनास्थल पर के पास पहुंचे तो देखा कि जमीन पर किसी अज्ञात युवक का शव पड़ा है. घटनास्थल पर आसपास काफी सुनसान जगह है. ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को तत्काल घटना की जानकारी दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि शव की पहचान नहीं हुई है. मृतक का चेहरा किसी ज्वलनशील पदार्थ से झुलसा है. जिले के आसपास के पुलिस थानों में शव की तस्वीर भेजी गई है. मृतक की पहचान के लिए अगले 72 घंटा तक शव को पोस्टमार्टम में सुरक्षित रखा जाएगा. प्राथमिक अनुसंधान में मृतक के हत्या की आशंका है. पुलिस मामले में छानबीन में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




