समस्तीपुर: ताजपुर फोरलेन पर भीषण हादसा, बाइक सवार को टक्कर मारकर पलटी कार

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News tajpur-chaklal-shahi-flyover-road-accident-bike-hit-car-overturn

प्रतीकात्मक फोटो

Samastipur News: ताजपुर-चकलाल शाही फोरलेन पर अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे कार पलट गई. बाइक सवार गंभीर रूप से घायल है. लगातार हो रहे हादसों से लोगों में दहशत है और सुरक्षा व्यवस्था की मांग तेज हो गई है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

समस्तीपुर के मोरवा से मनोज वर्मा की रिपोर्ट

Samastipur News: समस्तीपुर के मोरवा थाना क्षेत्र के ताजपुर-चकलाल शाही फोरलेन सड़क पर मंगलवार सुबह सड़क हादसा हो गया. चकलाल शाही की ओर से आ रही एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि कार सड़क पर ही पलट गई. हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया.

बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

हादसे में बाइक सवार की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है. स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. टक्कर के बाद पटना नंबर की कार बीच सड़क पर पलट गई, जिससे कुछ देर के लिए आवागमन भी बाधित हो गया. मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी. 

लगातार हो रही दुर्घटनाओं से लोग चिंतित

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इस सड़क पर एक सप्ताह के भीतर दूसरी बड़ी दुर्घटना है. इससे पहले भी चार दिन पहले एक कार ने टोटो को टक्कर मार दी थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था.

उद्घाटन से पहले ही हादसों का सिलसिला

ग्रामीणों ने बताया कि फोरलेन सड़क का उद्घाटन भी अभी नहीं हुआ है, लेकिन हादसे लगातार हो रहे हैं. लोगों का कहना है कि यदि अभी यह स्थिति है तो सड़क पूरी तरह चालू होने के बाद स्थिति और भयावह हो सकती है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और स्पीड कंट्रोल के उपाय करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन