समस्तीपुर: भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के गांव पहुंचे 11 प्रशिक्षु आईएएस, जाना जननायक का जीवन दर्शन

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News 11 probationary ias officers visit karpoori thakur ancestral village karpoorigram

कर्पूरी ठाकुर के प्रतीमा के पास प्रशिक्षु आइएएस

Samastipur News: भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के पैतृक गांव समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम में 11 प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी पहुंचे. उन्होंने स्मृति भवन में जननायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी जानी और स्थानीय ग्रामीणों से संवाद किया. जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

Samastipur News: भारत रत्न जननायक स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर के पैतृक गांव कर्पूरीग्राम में सोमवार को देश के 11 प्रशिक्षु आईएएस (IAS) अधिकारी पहुंचे. अपने क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के तहत पहुंचे इन युवा अधिकारियों ने जननायक के आदर्शों और उनके सादगीपूर्ण जीवन को करीब से समझा. गांव पहुंचने पर सभी अधिकारियों का स्थानीय परंपरा के अनुसार भव्य स्वागत किया गया.

स्मृति भवन में प्रतिमा पर माल्यार्पण, जीवनी से हुए रूबरू

प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने सबसे पहले कर्पूरीग्राम स्थित स्मृति भवन का दौरा किया. वहां उन्होंने जननायक कर्पूरी ठाकुर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इसके बाद सभी अधिकारियों ने स्मृति भवन में संजोई गई जननायक की यादों को देखा और उनकी प्रेरक जीवनी को विस्तार से जाना कि कैसे एक साधारण परिवार से निकलकर उन्होंने राजनीति के शीर्ष मुकाम को छुआ.

स्थानीय लोगों से किया संवाद, मिथिला परंपरा से हुए सम्मानित

भ्रमण के दौरान आईएएस राजकृष्ण झा, फरखंदा कुरैशी, कुमुद मिश्रा, कल्पना रावत, अंकुर त्रिपाठी, सौरभ सिन्हा, दीपक कुमार, अमित मीणा, केतन शुक्ला, नीलेश गोयल और प्रिंस राज ने स्थानीय ग्रामीणों से बातचीत की. अधिकारियों ने जननायक के सामाजिक योगदान और उनके दौर के किस्सों को सुना. मौके पर मौजूद जगनारायण शर्मा, नित्यानंद ठाकुर और डॉ. राजेंद्र प्रसाद भगत सहित अन्य ग्रामीणों ने सभी प्रशिक्षु अधिकारियों को मिथिला की गौरवशाली परंपरा के अनुसार पाग-चादर देकर सम्मानित किया.

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन