ePaper

Samastipur News:26 लाख रुपये का बिजली बिल देख उपभोक्ता के उड़े होश

Updated at : 13 Oct 2025 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:26 लाख रुपये का बिजली बिल देख उपभोक्ता के उड़े होश

विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. विभाग के कारनामे से जिला मुख्यालय से सटे हरपुर निजामत निवासी शंभू नाथ राय के घर अफरा-तफरी का माहौल है.

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर : विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. विभाग के कारनामे से जिला मुख्यालय से सटे हरपुर निजामत निवासी शंभू नाथ राय के घर अफरा-तफरी का माहौल है. पूरा परिवार हैरान-परेशान हैं. दरअसल बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ता के घर 26,43,037 रुपए का भारी-भरकम बिजली बिल भेजा गया है. उपभोक्ता परेशान हैं. मीटर की स्मार्टनेस पर सवाल खड़े हो रहे हैं. अधिक बिल आने की समस्या को लेकर लोग स्मार्ट मीटर का पुरजोर विरोध भी कर रहे हैं. बिल ने बिजली विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती पेश कर दी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण इस तरह का असामान्य बिल आया है. यदि विभाग द्वारा लगाये गये मीटर में इसी प्रकार की खामियां सामने आती रही तो स्मार्ट मीटर की जांच कराने को मांग की जायेगी. हालांकि इसकी शिकायत जब विद्युत कार्यपालक अभियंता व सहायक विद्युत अभियंता से को गई तो उन्होंने मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए तकनीकी जांच कर सुधार की बात कही है. बताते चलें कि इससे पूर्व शहर के भूईंधारा स्थित उपभोक्ता उषा देवी के स्मार्ट मीटर को देखने के बाद सभी अचंभित है. इसकी सूचना जब बिजली कंपनी के वरीय अधिकारियों को मिली तो उनके होश उड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक उक्त उपभोक्ता के स्मार्ट मीटर बैलेंस में 71,08983.77 रुपए जमा है. इसकी जानकारी जब परिजनों को मिली तो वे लोग भी अचंभित है और खुशी के मारे फूले नहीं समा रहे हैं. बताते चलें कि उपभोक्ता के घर की खपत औसतन 100-120 यूनिट है. वहीं उपभोक्ता प्रति माह करीब एक हजार रुपए जमा करते हैं. इसके बाद रातोंरात अचानक से 71 लाख रुपए बैलेंस आ जाना तकनीकी खराबी की ओर इशारा करता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

ABHAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन