Samastipur News:कांग्रेस नेता विशेश्वर राय का निधन
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 30 Sep 2025 6:56 PM
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सदस्य एवं जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विशेश्वर राय का निधन हो गया.
Samastipur News: समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सदस्य एवं जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विशेश्वर राय का निधन हो गया. जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष मो. अबू तमीम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनके पार्थिव शरीर को कांग्रेस पार्टी के झंडे में लपेट कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ने की. अध्यक्षीय संबोधन में श्री तमीम ने उन्हें एक निष्ठावान कांग्रेसी की संज्ञा दी. जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष देवेंद्र नारायण झा, विजय शंकर शर्मा एवं सरोज कुमार सिंह ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह हजारी, नगर अध्यक्ष डोमन राय, रामविलास राय, सूरज राम, भुवनेश्वर राम, भगवान लाल पासवान, जगदीश राय, प्रो. मोतीलाल यादव, कमलेश कुमार कमल, उमेश कुमार राय, जूही इनाम, भोला राय, अशर्फी राय, बनारसी राय, सुरेश राय आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










