Samastipur News:मावि बथुआ बुजुर्ग की छात्राओं के बीच प्रमाण पत्र वितरित
Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 28 Sep 2025 6:51 PM
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सरायरंजन इकाई द्वारा आयोजित मिशन साहसी प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र वितरण किया गया.
Samastipur News:सरायरंजन : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सरायरंजन इकाई द्वारा आयोजित मिशन साहसी प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र वितरण किया गया. उद्घाटन उत्तर बिहार प्रांत समरसता प्रमुख अजय कुमार, प्रधानाअध्यापक संतोष कुमार सुमन, रतन कुमार, मिशन साहसी के संयोजक विजय कुमार चौरसिया, एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुराग आनंद, संतोष कुमार चौधरी ने संयुक्त रुप से किया. मुख्य अतिथि श्री कुमार ने कहा कि आज लड़कियां या महिलाएं प्राय: सभी क्षेत्रों में अपनी विजय पताका फहरा रही है. उन्होंने शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, अध्यात्मिक, आर्थिक, प्रशासनिक एवं राजनीति समेत अन्य सार्वजनिक क्षेत्रों में अपनी क्षमता और प्रतिभा का लोहा मानने के लिए बाध्य कर दिया है. अध्यक्षता कर रहे प्रधानध्यापक ने कहा कि अखिल भारतीय विधार्थी परिषद द्वारा मिशन साहसी प्रशिक्षण आत्मबल बढ़ाने एवं निडर बनाने की दिशा में मिल का पत्थर साबित हो रहा है. मौके पर उपस्थित रवींद्र मोहन कंठ, रंधीर कुमार, विश्वनाथ राम, केशव कुमार, डॉ. नवनीत कुमार ने प्रतिभागियों के बीच प्रमाण पत्र वितरण किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










