ePaper

Samastipur News:भाजपाइयों ने भारत को विश्व गुरु बनाने का लिया संकल्प

Updated at : 15 Jun 2025 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:भाजपाइयों ने भारत को विश्व गुरु बनाने का लिया संकल्प

विकसित भारत के अमृत काल सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 साल बेमिसाल संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

फोटो संख्या : 1 बैठक में उपस्थित पार्टी कार्यकर्ता Samastipur News:उजियारपुर : प्रखंड भाजपा उत्तरी मंडल के अंगारघाट पंचायत के डिहुली डीहवार स्थान में रविवार को विकसित भारत के अमृत काल सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 साल बेमिसाल संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अध्यक्षता देवकान्त झा ने की. मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष संजय कुमार दास एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलकांत राय थे. कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास एवं जन कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ भारत को विश्व गुरु बनाने के सपना को साकार करने का संकल्प लिया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिला सशक्तिकरण व विकास के योजनाओं को विस्तारपूर्वक चर्चा की. मौके पर मनोज पांडेय, रामबाबू राय, मदन पांडेय, मनोज पासवान, प्रमोद पांडेय, प्रभाकांत झा, आदर्श कुमार, सुनील महतो, रामानंद सिंह, महिला नेत्री सुशीला देवी, शांति देवी, रेणु देवी, कुसुम देवी, गीता देवी, कंचन कुमारी, सीमा देवी, सूर्यदेव राय, सरोज राय आदि मौजूद थे. वहीं मंडल अध्यक्ष संजय कुमार दास की अनुशंसा पर पंचायत अध्यक्ष रतिकांत झा, उपाध्यक्ष मनोज पासवान, बूथ अध्यक्ष मनीष पासवान व बूथ मंत्री पवन कुमार राय को बनाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

ABHAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन