Samastipur News:अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक चालक की मौत

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 03 Oct 2025 6:18 PM

विज्ञापन

बंगरा थाना क्षेत्र के राजधानी रोड स्थित आवाबकरपुर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी.

विज्ञापन

Samastipur News:ताजपुर : बंगरा थाना क्षेत्र के राजधानी रोड स्थित आवाबकरपुर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. बाइक पर बैठे दो युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गये. जिसका उपचार निजी नर्सिंग होम में कराया जा रहा है. मृत युवक की पहचान सिरसिया पंचायत के हलतत्मा निवासी कन्हाई राय के पुत्र सावन राय के रूप में की गयी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक अपने दो दोस्त के साथ बाइक से मेला घूमने जा रहा था. इसी बीच साइड लेने के क्रम में वाहन की चपेट में आ गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन