पिकअप ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर हुई मौत, जाम

Updated at : 04 Feb 2025 11:28 PM (IST)
विज्ञापन
पिकअप ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर हुई मौत, जाम

थाना क्षेत्र के ब्रह्ममोत्तर गांव के निकट एनएच 122 बी पर मंगलवार को तेज रफ्तार वाली पिकअप ने एक बाइक सवार को कुचल दिया.

विज्ञापन

विद्यापतिनगर : थाना क्षेत्र के ब्रह्ममोत्तर गांव के निकट एनएच 122 बी पर मंगलवार को तेज रफ्तार वाली पिकअप ने एक बाइक सवार को कुचल दिया. इससे उसकी मौत मौके पर हो गयी. घटना के बाद पिकअप चालक गाड़ी छोड़ भाग निकला. मृत बाइक सवार युवक की पहचान स्थानीय दिनेश पासवान के पुत्र सत्यम कुमार (21) वर्ष के रूप में कई गयी. वह घर से बाजिदपुर बाजार बाइक से जा रहा था. रफ़्तार की कहर से उद्वेलित ग्रामीणों ने युवक के शव के साथ सड़क को जाम कर दिया. इससे सैकड़ों छोटी-बड़ी गाड़ियां दूर सड़क किनारे घंटों खड़ी रही. स्थानीय युवक की मौत की खबर से ग्रामीण आग बबूला हो गये.

घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

आननफानन में आक्रोशितों का हुजूम घटना स्थल पर पहुंच एनएच 122 बी को जाम कर दिया. वहीं गुस्साए लोग प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करने लगे. जानकारी पर पहुंचे एसएचओ फिरोज आलम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा. पिकअप को जब्त कर लिया. तीन घंटे बाद काफी मशक्कत कर एसएचओ ने लोगों को समझा कर आक्रोश को शांत करने में सफल हुए. तब सड़क जाम हटा. घटना को ले मृतक के घर में कोहराम मचा है. वहीं ग्रामीण सदमे में हैं. एसएचओ ने बताया कि पिकअप को जब्त कर चालक व गाड़ी मालिक की पहचान में पुलिस जुटी है. जल्द ही करवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन