ePaper

Samastipur News:सात जिले में हवाई अड्डा खोलने को मंजूरी मिली, समस्तीपुर उपेक्षित

Updated at : 04 Oct 2025 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:सात जिले में हवाई अड्डा खोलने को मंजूरी मिली, समस्तीपुर उपेक्षित

शैक्षिक जरूरतों को पूरा करने के लिए बिहार में सिविल क्षेत्र के अंतर्गत 19 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने को मंजूरी दी गई है.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : केंद्र सरकार के कर्मचारियों की बढ़ती संख्या को आधार बनाकर उनके बच्चों की शैक्षिक जरूरतों को पूरा करने के लिए बिहार में सिविल क्षेत्र के अंतर्गत 19 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने को मंजूरी दी गई है. जहां पहले से केवी हैं, वहां एक या दो और केवी पुनः खोला जाएगा. लेकिन समस्तीपुर जिले को इस लाभ से वंचित कर दिया गया है. ठीक इसी तरह हवाई अड्डा खोलने की मंजूरी मिली है, लेकिन समस्तीपुर को इससे भी वंचित रखा गया है. जबकि यहां पहले से जीर्ण-शीर्ण अवस्था में दूधपूरा हवाई अड्डा चर्चित रहा है. जरूरत थी इसे जीर्णोद्धार कर चालू करने की लेकिन यह राजनीति का शिकार हो गया. उक्त आशय की जानकारी देते हुए भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि आखिर भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन समस्तीपुर के साथ भेदभाव क्यों कर रही है. समस्तीपुर वासियों ने भाजपा को असीम ताकत दी है.जिले के दो में से दो सांसद भाजपा एवं लोजपा का. 10 में से 6 विधायक भाजपा एवं एनडीए गठबंधन का. राज्यसभा सदस्य, विधान पार्षद भाजपा-जदयू का. फिर समस्तीपुर को भाजपा-जदयू द्वारा नजरअंदाज क्यों किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

ABHAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन