टेंपो-बाइक में भिड़ंत, तीन घायल

Published at :27 Apr 2017 5:13 AM (IST)
विज्ञापन
टेंपो-बाइक में भिड़ंत, तीन घायल

चकमहेसी थाने के कुसियारी पेट्रोल पंप के पास हुई घटना राहगीरों के सहयोग से घायलों को कराया सदर अस्पताल में भरती समस्तीपुर : जिले के चकमहेसी थाने के कुसियारी पेट्रोल पंप के पास बुधवार सुबह टेंपो-बाइक के बीच हुई सीधी टक्कर में सास-बहु समेत तीन लोग जख्मी हो गये. सभी घायलों को लोगों ने सदर […]

विज्ञापन

चकमहेसी थाने के कुसियारी पेट्रोल पंप के पास हुई घटना

राहगीरों के सहयोग से घायलों को कराया सदर अस्पताल में भरती
समस्तीपुर : जिले के चकमहेसी थाने के कुसियारी पेट्रोल पंप के पास बुधवार सुबह टेंपो-बाइक के बीच हुई सीधी टक्कर में सास-बहु समेत तीन लोग जख्मी हो गये. सभी घायलों को लोगों ने सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. जहां से गंभीर रूप से घायल दरभंगा की सामो देवी को पटना रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य घायलों में सामो देवी की बहु पुनिता देवी व बाइक सवार प्रियतेश कुमार का उपचार सदर अस्पताल में किया जा रहा है.
घटना के संबंध में बताया गया है कि सुबह सैदपुर चकमहेसी का प्रियतेश कल्याणपुर की ओर जा रहा था.
इसी दौरान पेट्रोल पंप के पास कल्याणपुर की ओर से आ रहा टेंपो से उसकी बाइक में भिड़ंत हो गयी. इससे प्रियतेश के अलावा टेंपो सवार सामो देवी व उनकी बहु पुनिता वाहन से नीचे फेंका गयी.
इससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. सास-बहु चकमहेसी अपने एक संबंधी के यहां आयी हुई थी. डॉक्टर के अनुसार सामो देवी के शरीर में शीशे के कई टुकड़े चुभ गये हैं. इससे इंफैक्शन होने का खतरा है. महिला को बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर किया गया है. घायलों का बयान नगर पुलिस ने दर्ज किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन