मूल्यांकन केंद्र से निकल रहे परीक्षक पर पोती कालिख

समस्तीपुर : शिक्षा विभाग के सख्ती के बाद जिला मुख्यालय स्थित कुछेक मूल्यांकन केंद्रों पर इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन शुरू किया गया, तो कुछेक असामाजिक तत्वों ने समस्तीपुर कॉलेज से मूल्यांकन कार्य कर निकल रहे परीक्षक सह आरएनएआर कॉलेज के प्रो अरुण कुमार चौधरी पर कालिख फेंक विरोध जताया. श्री चौधरी ने इसकी जानकारी मूल्यांकन […]
समस्तीपुर : शिक्षा विभाग के सख्ती के बाद जिला मुख्यालय स्थित कुछेक मूल्यांकन केंद्रों पर इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन शुरू किया गया, तो कुछेक असामाजिक तत्वों ने समस्तीपुर कॉलेज से मूल्यांकन कार्य कर निकल रहे परीक्षक सह आरएनएआर कॉलेज के प्रो अरुण कुमार चौधरी पर कालिख फेंक विरोध जताया. श्री चौधरी ने इसकी जानकारी मूल्यांकन केंद्र के निदेशक को दी. मूल्यांकन केंद्र के निदेशक सह प्राचार्य डाॅ जयशंकर प्रसाद ने डीइओ सहित वरीय पदाधिकारी को इस घटना की जानकारी देते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने का आग्रह किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










