सात अपराधियों पर सीसीए का भेजा प्रस्ताव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सात अपराधियों पर पुलिस सीसीए लगाने की तैयारी में है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार की ओर से पुलिस अधीक्षक सुरेश प्रसाद चौधरी को भेजे इस प्रस्ताव में इन अपराधियों पर सीसीए थ्री लगाने की गुजारिश की गयी है ताकि इन्हें जिलाबदर किया जा सके. फिलहाल पुलिस अधीक्षक की स्वीकृति […]
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सात अपराधियों पर पुलिस सीसीए लगाने की तैयारी में है. मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार की ओर से पुलिस अधीक्षक सुरेश प्रसाद चौधरी को भेजे इस प्रस्ताव में इन अपराधियों पर सीसीए थ्री लगाने की गुजारिश की गयी है ताकि इन्हें जिलाबदर किया जा सके. फिलहाल पुलिस अधीक्षक की स्वीकृति का इंतजार किया जा रहा है. पुलिस अधीक्षक यदि प्रस्ताव को स्वीकृत कर लेते हैं तो इसे जिलाधिकारी की सहमति के लिए भेजा जायेगा.
डीएम की स्वीकृति मिलने के बाद आदेश पर अमल होगा. जिन अपराधियों के विरुद्ध सीसीए प्रस्ताव लगाने की तैयारी की जा रही है उसमें सुधाकर सिंह, रंजीत महतो, बौआ सहनी, मेजर सहनी, रामपुनीत सहनी, बिरजू सहनी और छोटे लाल कुमार के नाम शामिल हैं. बताया जा रहा है कि मुफस्सिल थाना की ओर से यह कार्रवाई आगामी पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए किया गया है. ताकि थाना क्षेत्र में पंचायत चुनाव को भयमुक्त वातावरण में निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया जा सके.
बताते चलें कि इनमें से सभी अपराधी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. जिनकी तलाश पुलिस अर्से से करती आ रही है. चुनाव के दौरान इन अपराधियों द्वारा पंचायत में भय का वातावरण पैदा किया जा सकता है इसलिए यह कदम उठाया गया है.
सीखा शौचालय निर्माण का गुर: समस्तीपुर . जिला जल स्वच्छता समिति के तहत वाजिदपुर पंचायत में राजमिस्त्रियों को चार दिवसीय प्रशिक्षण समाप्त हो गया.
इसमें जिले के विभिन्न इलाकों से आये 32 राजमिस्त्रियों को समिति की ओर से प्रशिक्षण दिया गया. इस बाबत जानकारी देते हुए समिति की ओर से समन्वयक दयानंद ने बताया कि इसमें राजमिस्त्रियों को बताया गया कि अब सोख्ता पर आधारित शौचालय का निर्माण करना बेहतर है. पहले जहां लोग सेफटीक टैंक पर शौचालय निर्माण कराना बेहतर समझते थे. वहीं अब सोखता आधारित शौचालय बेहतर है. इसमें 6 प्रखंड समन्वयकों ने भी भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










