शिवहर नरसंहार का आरोपित गोपाल गिरफ्तार

Published at :05 Apr 2016 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
शिवहर नरसंहार का आरोपित गोपाल गिरफ्तार

मधुबन (पू.चं.) : शिवहर के तरियानी छपरा नरसंहार व राजेपुर दोहरा हत्याकांड का आरोपित हार्डकोर नक्सली राजेपुर के बबुरबन निवासी गोपाल प्रसाद को पुलिस उसके घर से रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. नक्सली पर शिवहर कोर्ट से नरसंहार में वारंट निकला हुआ था. राजेपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार रजक ने बताया कि गोपाल प्रसाद […]

विज्ञापन

मधुबन (पू.चं.) : शिवहर के तरियानी छपरा नरसंहार व राजेपुर दोहरा हत्याकांड का आरोपित हार्डकोर नक्सली राजेपुर के बबुरबन निवासी गोपाल प्रसाद को पुलिस उसके घर से रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. नक्सली पर शिवहर कोर्ट से नरसंहार में वारंट निकला हुआ था.

राजेपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार रजक ने बताया कि गोपाल प्रसाद पूर्व में दोनों मामलों में जेल जा चुका है. इधर न्यायालय में हाजिरी नहीं देने के कारण उसका जमानत रद्द हो गया था. गोपाल पर शिवहर जिले तरियानी छपरा गांव में नवंबर 2009 में हुए नक्सली हमले में चार लोगों के हत्या में शामिल रहा है.

वहीं, राजेपुर के उझीलपुर में 28 अक्तूबर 2008 में गांव के विश्वनाथ भगत व दारोगा भगत हत्याकांड में भी शामिल था. राजेपुर पुलिस के अनुसार शिवहर व राजेपुर हत्याकांड में जेल से जमानत पर छूटने के बाद नक्सलवाद की राह छोड़कर गोपाल प्रसाद दिल्ली में रहकर काम करता था. इससे उसके परिवार का भरण पोषण होता था.

इधर, कुछ समय पूर्व वह परदेश से घर आया था. जो फिर पुलिस के गिरफ्त में समकालीन अभियान के दौरान आ गया. छापेमारी में डीएसपी विजय कुमार, राजेपुर थानाध्यक्ष राजीव कुमार रजक, सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर नंदलाल सहित पुलिस सीआरपीएफ के जवान शामिल थे.
गलगी में दो दुकान जलकर राख
रामगढ़वा (पू.चं.) : थाना क्षेत्र के बेला चौक पर शनिवार की रात लगी आग में सब्जी की दो दुकान जल कर राख हो गयी. आगजनी के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है. जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम नित्य की भांति रामजीत राम व सिपाही महतो की झोपड़ी जिसमें सब्जी का दुकान किये हुए है, जिसे बंद कर अपने घर चले गये. इस दौरान दुकान में रखी गयी आलू, प्याज सहित अन्य सब्जियां जल कर राख हो गयी. आग लगी की घटना में करीब चालीस हजार रुपये का नुकसान बताया गया है.
वारंटी धराया : पहाड़पुर. प्रखंड परिसर में नामांकन के दौरान एक स्थायी वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी नोनेया खाब टोला निवासी तिलक सहनी है, जिसे पुलिस को लंबे समय से तलाश थी. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी पंच सदस्य के लिए नामांकन दाखिल करने आया था. उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन