फर्जीवाड़ा. टेरिटरी मैनेजर ने करायी शाखा प्रबंधक के विरुद्ध प्राथमिकी

Published at :03 Apr 2016 6:51 AM (IST)
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा. टेरिटरी मैनेजर ने करायी शाखा प्रबंधक के विरुद्ध  प्राथमिकी

प्रबंधक 83 लाख के साथ फरार आरा जिले के हैं शाखा प्रबंधक नागेंद्र दलसिंहसराय : शहर के भगवानपुर चकसेखू 34 नंबर रेलवे गुमटी के समीप निजी मकान में संचालित सैटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड के शाखा प्रबंधक शाखा के 83 लाख रुपये के साथ दो दिनों से फरार हैं. इसको लेकर शाखा के टेरिटरी मैनेजर […]

विज्ञापन

प्रबंधक 83 लाख के साथ फरार

आरा जिले के हैं शाखा प्रबंधक नागेंद्र
दलसिंहसराय : शहर के भगवानपुर चकसेखू 34 नंबर रेलवे गुमटी के समीप निजी मकान में संचालित सैटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड के शाखा प्रबंधक शाखा के 83 लाख रुपये के साथ दो दिनों से फरार हैं.
इसको लेकर शाखा के टेरिटरी मैनेजर गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र के मानिकपुर कोर्ट निवासी संतोष कुमार यादव ने शाखा प्रबंधक नागेंद्र कुमार सिंह के विरुद्ध स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है़ इसमें शाखा प्रबंधक को आरोपित करते हुए 83 लाख रुपये गबन करने का आरोप लगाया गया है़ मामले के आरोपी शाखा प्रबंधक घटना के बाद से फरार बताये गये हैं और उनके दो माेबाइल नंबर स्वीच ऑफ बताया गया है़
घटना 31 मार्च की ही बतायी गयी है़ शाखा प्रबंधक का घर भोजपुर आरा जिले के शाहपुर थाने के भरौली के महरजा में पुलिस की खोजबीन में भी वे अपने आवास में नहीं मिले़ प्राथमिकी में कहा गया है कि डिप्टी रिजनल मैनेजर यशवंत कुमार सिंह ने शाखा के अनुरोध पर आइसीआइसीआई समस्तीपुर से अपने विभिन्न शाखाओं को राशि का भुगतान करते हुए दलसिंहसराय शाखा को राशि मुहैया करायी थी़
शाखा के 29 व 30 मार्च के शेष राशि के साथ कुल 1,59,93,544 रुपये लॉकर में शाखा प्रबंधक व कैशियर ने रखे थे जो राशि ऋण के रुप में लोगों को दिया जाना था़ लॉकर की चाबी शाखा प्रबंधक व कैशियर के पास रहती थी़ 31 मार्च की सुबह सात बजे जब शाखा के कर्मी शाखा कार्यालय पहुंचे तो शाखा प्रबंधक को गायब पाया़ उपस्थित कर्मियों ने राशि को देखने की कोशिश की तो लॉकर खुला व 83 लाख रुपये गायब मिले और शाखा प्रबंधक के दो मोबाइल नंबर स्वीच ऑफ मिले़ तब इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी गयी़
मोबाइल रिचार्ज विक्रेता से पूछताछ: थाने की पुलिस ने सैटिन क्रेडिट केयर में 83 लाख रुपये गबन मामले की जांच में थाने की पुलिस ने शनिवार को शाखा प्रबंधक के हाथों मोबाइल सिम बेचने व रिचार्ज करने वाले भगवानपुर चकसेखू मधुर टेलकम के मालिक कौशल कुमार से पूछताछ की़ साथ ही उसे थाने लाकर विशेष पूछताछ की जा रही थी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन