राष्ट्रगान से होती है गुलामी की तारीफ : राणा गंगेश्वर सिंह

Published at :23 Mar 2016 7:46 AM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रगान से होती है गुलामी की तारीफ : राणा गंगेश्वर सिंह

पार्षद व जदयू नेता के बयान पर मचा हंगामा, प्रदर्शन बिहार दिवस पर राजकीय कार्यक्रम में राष्ट्रगान वापस करने की मांग की वरीय अधिकारियों के हस्तक्षेप पर शांत हुए आक्रोशित लोग समस्तीपुर : बिहार दिवस पर स्थानीय पटेल मैदान में आयोजित राजकीय कार्यक्रम के दौरान जदयू नेता व विधान पार्षद राणा गंगेश्वर सिंह के बोल […]

विज्ञापन
पार्षद व जदयू नेता के बयान पर मचा हंगामा, प्रदर्शन
बिहार दिवस पर राजकीय कार्यक्रम में राष्ट्रगान वापस करने की मांग की
वरीय अधिकारियों के हस्तक्षेप पर शांत हुए आक्रोशित लोग
समस्तीपुर : बिहार दिवस पर स्थानीय पटेल मैदान में आयोजित राजकीय कार्यक्रम के दौरान जदयू नेता व विधान पार्षद राणा गंगेश्वर सिंह के बोल से बवाल मच गया. उन्होंने राष्ट्रगान पर सवाल उठाते हुए कहा कि जन गण मन अधिनायक जय हे.. कैसे राष्ट्रगान हो गया. इससे ऐसा लगता है कि हम गुलामी की तारीफ कर रहे हैं. उन्होंने इस राष्ट्रगान को वापस करने की मांग की. श्री सिंह ने कहा कि इस गान से ऐसा लग लगता है कि जिन्होंने हम पर शासन किया, उनका हम गुणगान कर रहे हैं.
उन्हें यह भी आभास नहीं रहा कि जन गण मन…राष्ट्रगानहै. उन्होंने इसे राष्ट्रीय गीत बता कर संबोधित किया. उन्होंने कहा, इससे अच्छा तो बिहार गीत है.
इतना ही सुनते ही दर्शक दीर्घा में बैठे लोगों में उबाल आ गया. लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया. स्थिति यहां तक पहुंच गयी कि लोग विधान पार्षद को मंच से नीचे उतारने की मांग करने लगे.
इसी बीच अधिकारियों ने हंगामा शांत कराने का प्रयास किया, बावजूद कई लोग मंच की ओर बढ़ने लगे. उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. इसी दौरान एसपी सुरेश प्रसाद चौधरी, डीएसपी मो. तनवीर आलम, डीटीओ अरुण कुमार, डीसीओ नयन प्रकाश ने कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को शांत किया.
विधान पार्षद जैसे ही अपना संबोधन पूरा कर कुर्सी पर बैठे, नगर विकास मंत्री महेश्वर हजारी ने लोगों से विधान पार्षद की ओर से राष्ट्रगान पर की गयी टिप्पणी को लेकर अपनी ओर से माफी मांगी.
बावजूद लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा था. संबोधन जैसे ही समाप्त हुआ, लोग विधान पार्षद के खिलाफ विरोध जताना शुरू कर दिया. मौके पर मौजूद अधिकारियो ंने मामले को संभाला और हंगामे को शांत कराया. इस दौरान काफी हंगामा हुआ.
लोगों ने की प्राथमिकी दर्ज करने की मांग
राजकीय कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान पर की गयी टिप्पणी से आक्रोशित लोग विधान पार्षद राणा गंगेश्वर प्रसाद सिंह पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग कर रहे थे. वैसे जानकारों की मानें तो संविधान में यह भी प्रावधान है कि कहीं भी यदि राष्ट्रगान को शुरू करने के बाद उसे पूर्ण करने का नियम है.
विधान पार्षद राणा गंगेश्वर प्रसाद सिंह ने राष्ट्रगान पर जो टिप्पणी की है. उसका विश्लेषण किया जा रहा है. कानून सम्मत कार्रवाई की जायेगी.
प्रणव कुमार, डीएम
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन