एसएनसीयू में शिशु रोग विशेषज्ञ तैनात

Published at :02 Mar 2016 2:46 AM (IST)
विज्ञापन
एसएनसीयू में शिशु रोग विशेषज्ञ तैनात

समस्तीपुर : सदर अस्पताल के एसएनसीयू में काफी जद्दोजद के बाद मंगलवार को एक शिशु रोग विशेषज्ञ को तैनात कर दिया गया है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव के आदेश के बाद चिकित्सक को एसएनसीयू में तैनात किया गया. बता दें कि सदर अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ के नहीं रहने के कारण एसएनसी यूनिट […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : सदर अस्पताल के एसएनसीयू में काफी जद्दोजद के बाद मंगलवार को एक शिशु रोग विशेषज्ञ को तैनात कर दिया गया है. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव के आदेश के बाद चिकित्सक को एसएनसीयू में तैनात किया गया. बता दें कि सदर अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ के नहीं रहने के कारण एसएनसी यूनिट सुचारू रूप से नहीं चल रहा था. उद्घाटन के बाद तत्काल इसे चालू करने के लिए सामान्य चिकित्सक को लगाया गया था.

इसमें भर्ती नवजात शिशुओं का सही तरीके से इलाज नहीं हो पाता था. शिशु रोग विशेषज्ञ के सदर अस्पताल में नहीं रहने को लेकर सीएस ने डीएम को वस्तुस्थिति से अवगत कराया था. इसको लेकर जिलाधिकारी के पहल पर स्वास्थ्य विभाग के सचिव ने दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल से शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ एसके चौधरी को सदर अस्पताल में तैनात करने का आदेश दिया. डॉ श्री चौधरी को एसएनसीयू में काम करने से पहले प्रशिक्षण दिया जायेगा. इसके लिए उन्हें पटना में तीन से छह मार्च तक प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन