आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से होगा विश्व सांस्कृतिक महोत्सव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Mar 2016 2:43 AM (IST)
विज्ञापन

समस्तीपुर : आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से अगामी 11 से 13 मार्च तक विश्व सांस्कृ तिक महोत्सव का आयोजन दिल्ली में किया जा रहा है. इसमें 155 देशों के 35 लाख से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे. इस बाबत जानकारी देते हुये पकंज ज्योति व तरुण कुमार ने बताया कि इसके तहत युवा लीडरशीप प्रशिक्षण […]
विज्ञापन
समस्तीपुर : आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से अगामी 11 से 13 मार्च तक विश्व सांस्कृ तिक महोत्सव का आयोजन दिल्ली में किया जा रहा है. इसमें 155 देशों के 35 लाख से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे. इस बाबत जानकारी देते हुये पकंज ज्योति व तरुण कुमार ने बताया कि इसके तहत युवा लीडरशीप प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत लोगों को साफ-सफाई व पांच एस की महत्ता बतायी जायेगी. इसके तहत अब तक 40212 गांवों तक पहुंच व 27427 कैंपों के माध्यम से लोगों को लाभ पहुंचाया गया है.
साथ ही ग्रामीण विकास कार्यक्रम के माध्यम से घरों में प्रकाश, कौशल व व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आगाज किया जायेगा. महिला शक्ति को सबल बनाने के लिये कार्य किया जा रहा है. विश्व सांस्कृतिक उत्सव के तहत तीन दिनों तक 33 हजार कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे. व्यापार में मूल्यों के लिये वैश्विक फोरम के तत्वावधान में एक सम्मेलन का भी आयोजन होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










