बूंदाबांदी की संभावना

Published at :27 Feb 2016 1:12 AM (IST)
विज्ञापन
बूंदाबांदी की संभावना

समस्तीपुर : राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटों तक आसमान में हल्के से मध्यम बादल देखे जा सकते हैं. उत्तर बिहार के जिलों में आमतौर पर मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है. अगले 24 घंटों में बेगूसराय एवं समस्तीपुर के एक दो स्थानों […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटों तक आसमान में हल्के से मध्यम बादल देखे जा सकते हैं.

उत्तर बिहार के जिलों में आमतौर पर मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है. अगले 24 घंटों में बेगूसराय एवं समस्तीपुर के एक दो स्थानों में हल्की बूंदाबूंदी हो सकती है. इसकी संभावना तराई के पूर्वी क्षेत्रों में भी बनी रहेगी. इस अवधि में अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 11 से 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
औसतन 4 से 8 किलो मीटर प्रति घंटा की गति से मुख्यत: पुरवा हवा चलने की संभावना है. इस मौसम में सब्जियों वाली फसल में लाहीे कीट का प्रकोप की संभावना रहती है. चने की फसल में उखटा रोग का प्रकोप दिखई दें तो उखटा रोग से प्रभावित पौधे को उखाड़कर जमीन में दबा दें, ताकि रोग को फैलने से रोका जा सके.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन