जाम से कराहती रहीं सड़कें

Published at :25 Feb 2016 3:47 AM (IST)
विज्ञापन
जाम से कराहती रहीं सड़कें

समस्तीपुर : इंटर परीक्षा के पहले दिन ही यातायात नियमों की हवा निकल गयी. ओेवर ब्रिज हो या ताजपुर रोड, स्टेशन रोड सभी जगहों पर जाम का नजार दिख रहा था. जाम के कारण परिक्षार्थियों को काफी समस्या झेलना पड़ रहा था. जाम से वाहन तो वाहन पैदल यात्रियों को भी आने-जाने में समस्याओं का […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : इंटर परीक्षा के पहले दिन ही यातायात नियमों की हवा निकल गयी. ओेवर ब्रिज हो या ताजपुर रोड, स्टेशन रोड सभी जगहों पर जाम का नजार दिख रहा था. जाम के कारण परिक्षार्थियों को काफी समस्या झेलना पड़ रहा था. जाम से वाहन तो वाहन पैदल यात्रियों को भी आने-जाने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था.

शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सड़क जाम में ही सिमट कर रह गयी थी. सुबह के सात बजने के साथ ही जो यातायात की समस्या बनी वह दिन भर जारी रही. ऐसा ही नजारा परीक्षा खत्म होने के दौरान भी दिखा. हजारों छात्रों की भीड़ एक बार ही सड़कों पर उतर आयीं. परीक्षा का फायदा उठाने में ऑटो वाले भी पीछे नहीं रहे. रोजाना से भाड़े में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन