देश में भ्रष्टाचार चरम पर

Published at :23 Feb 2016 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
देश में भ्रष्टाचार चरम पर

समस्तीपुर : देश में मंहगाई व भ्रष्टाचार चरम पर है. जब से मोदी जी की सरकार आयी है, बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मुहैया होना बंद हो गया है. कई जगह नौकरियों के लाले पड़े हैं. यह बातें कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अबू तमीम ने एक दिवसीय धरना की अध्यक्षता करते हुये कहीं. सरकारी बस पड़ाव […]

विज्ञापन
समस्तीपुर : देश में मंहगाई व भ्रष्टाचार चरम पर है. जब से मोदी जी की सरकार आयी है, बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मुहैया होना बंद हो गया है. कई जगह नौकरियों के लाले पड़े हैं. यह बातें कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अबू तमीम ने एक दिवसीय धरना की अध्यक्षता करते हुये कहीं.
सरकारी बस पड़ाव पर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना का आयोजन किया गया था. वक्ताओं ने कहा कि आज देश में भाजपा असहिष्णुता का वातावरण बनाने में लगी है. जो पहले कश्मीर में कांग्रेस की नीतियों की आलोचना कर रहे थे. वहीं आज अलगाववादियों के गोद में जाकर बैठ गये हैं.
राष्ट्रीय स्तर की समस्याओं को सुलझाने में भाजपा विफल रही है. सिर्फ खोखले बयानों से देश के लोगों को दिगभ्रमित करने का काम कर रही है. इस अवसर पर एआइसीसी सचिव अनीता राम, विजय शंकर शर्मा, जय शंकर राय, गायत्री कुमारी, कन्हैया चौधरी, विनोद झा,कामेश्वर पासवान, सोनी पासवान, जगन्नाथ यादव, अशोक साह, कन्हैया चौधरी, रामाधार चौधरी, मोहिउद्धीन, अरुण राम, तारणी प्रसाद राय, गीता देवी, नीरज कुमार, सैयद मसरुर हुसैन, राम विलास राय आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन