तीन मंदिरों की दानपेटी से हजारों की चोरी

Published at :18 Feb 2016 5:06 AM (IST)
विज्ञापन
तीन मंदिरों की दानपेटी से हजारों की चोरी

रोसड़ा : शहर के तीन मंदिरों की दानपेटी से मंगलवार की रात चोरों ने हजारों रुपये चुरा लिये तथा खाली दानपेटी को यत्र-तत्र फेंक दिया़ सुबह लोगों ने दानपेटी को फेंका देख पुलिस को सूचित किया. डाक बंगला चौक स्थित महावीर मंदिर के गेट का ताला खोलकर चोरों ने दानपेटी को लेकर मंदिर से कुछ […]

विज्ञापन

रोसड़ा : शहर के तीन मंदिरों की दानपेटी से मंगलवार की रात चोरों ने हजारों रुपये चुरा लिये तथा खाली दानपेटी को यत्र-तत्र फेंक दिया़ सुबह लोगों ने दानपेटी को फेंका देख पुलिस को सूचित किया. डाक बंगला चौक स्थित महावीर मंदिर के गेट का ताला खोलकर चोरों ने दानपेटी को लेकर मंदिर से कुछ दूरी पर सड़क किनारे फेंक दिया़ दानपेटी का ताला खोल उसमें रखे रुपये निकाल लिये़ मंदिर के पुजारी ने बताया कि दानपेटी में चार पांच सौ रुपये रहे होंगे़ वहीं,

बड़ी दुर्गा स्थान स्थित दुर्गा मंदिर से दानपेटी चोर ले गये. यह दानपेटी भी मंदिन के कुछ दूर फेंकी मिली. लोगों ने सुबह में देख कर पुलिस को सूचना दी़ इस मंदिर के व्यवस्थापक संजय कुमार महंत ने पुलिस को बताया कि दानपेटी में करीब पांच छह हजार रुपये रहे होंगे. उन्होंने बताया कि मंदिर का छोटा गेट रात भर खुला ही रहता है़ इसके अलावे संस्कृत विद्यालय के निकट काली मंदिर से भी चोरों ने दानपेटी का ताला तोड़कर उसमें रखे रुपये निकाल लिये. थानाध्यक्ष ने बताया कि यह जुआरी या नशेड़ी का काम हो सकता है़ उन्होंने लोगों से ऐसे तत्वों पर नजर रखने एवं इसकी सूचना पुलिस को देने को कहा़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन