कलश यात्रा के साथ महायज्ञ शुरू

शिवाजीनगर : प्रखंड के कलवाड़ा गांव में भव्य शोभा कलश यात्रा के साथ ही नौ कुंडीय चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ प्रारंभ हुआ. 251 कन्याओं द्वारा करेह नदी के लालपुर घाट पर कलश भरकर खड़शाम, बेलहर, दोक्ठा, मजरिहया, जानकीनगर वकलबाड़ा गांव होते हुए यज्ञ मंडप स्थापित किया गया. इस अवसर पर गायत्री प्रखंड संयोजिका अनीता देवी […]
शिवाजीनगर : प्रखंड के कलवाड़ा गांव में भव्य शोभा कलश यात्रा के साथ ही नौ कुंडीय चार दिवसीय गायत्री महायज्ञ प्रारंभ हुआ. 251 कन्याओं द्वारा करेह नदी के लालपुर घाट पर कलश भरकर खड़शाम, बेलहर, दोक्ठा, मजरिहया, जानकीनगर वकलबाड़ा गांव होते हुए यज्ञ मंडप स्थापित किया गया. इस अवसर पर गायत्री प्रखंड संयोजिका अनीता देवी ने उपस्थित परिजनों एवं श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति की जागृति के बिना हमारे समाज का उत्थान नहीं होगा.
गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गयी थी. 17, 18, 19 फरवरी को योग प्रणायाम, हवन यज्ञ व संगीतमय प्रवचन शान्तिकुंज हरिद्वार से आये गायत्री परिवार के सदस्य करेंगे. मौके पर दुर्गा महिला मंडल की मीनाक्षी वर्मा, वीणा वर्मा, मंदिरा दीदी, राम बहादुर यादव, परिब्राजक, आयोजक फूल कुमार महतो, व्यवस्थापक जय कुमार, राजेश कुमार, दीपक कुमार, छेदी राय, दिलीप लाल, रामा शंकर सिंह, रमण जी मंडल, कृष्ण नन्दन महतो, सुधीर कुमार महतो, कौशल कुमार महतो, प्रदीप कुमार महतो, नंद किशोर महतो, राम चन्द्र महतो, प्रेम कुमार महतो, तेज नारायण महतो, राम प्रकाश महतो, सुरेन्द्र मांझी आदि का योगदान सराहनीय रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










