गिरती कानून व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन

Published at :17 Feb 2016 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
गिरती कानून व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन

समस्तीपुर : राज्य में गिरती कानून व्यवस्था के विरोध में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के आहवान पर मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने जिले में जमकर धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान शहर की सड़कों पर जहां भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशील चौधरी के नेतृत्व में लोजपा एवं रालोसपा के हजारों कार्यकर्ताओं ने आक्रोशपूर्ण मार्च निकाला वहीं एक दिवसीय आक्रोशपूर्ण […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : राज्य में गिरती कानून व्यवस्था के विरोध में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के आहवान पर मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने जिले में जमकर धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान शहर की सड़कों पर जहां भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशील चौधरी के नेतृत्व में लोजपा एवं रालोसपा के हजारों कार्यकर्ताओं ने आक्रोशपूर्ण मार्च निकाला वहीं एक दिवसीय आक्रोशपूर्ण धरना प्रदर्शन भी किया गया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की.

कार्यकर्ता विशेश्वर ओझा, केदार सिंह एवं बृजनाथी सिंह की हत्या का सीबीआई जांच कराने एवं राजद विधायक राजबल्लभ यादव की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. धरना सभा की अध्यक्षता कर रहे भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि भाजपा नेताओं की हत्याओं की सीबीआई जांच की जानी चाहिए. अन्यथा राजग सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करने को मजबूर हो जायेगी.
वहीं रालोसपा जिला अध्यक्ष अनंत कुशवाहा ने अपने संबोधन में मंगलवार को बिथान में हुए दोहरे हत्याकांड की भर्त्सना की. इस दौरान लोजपा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुशवाहा एवं हम के जिलाध्यक्ष केदार चौधरी ने बिहार में बढ़ रही अपराधिक घटनाओं को लेकर सरकार की जमकर निंदा की.
धरना प्रदर्शन को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. विजय शर्मा, जिला प्रवक्ता शशिकांत झा चुनचुन, मीडिया प्रभारी सुमन कुमार ठाकुर, वरिष्ठ नेता राजेश्वर ठाकुर, विमला सिंह, वीणा साह, राम सागर सिंह कुशवाहा, पं. दिनेश कुमार झा, हरेराम झा, शशिधर झा. अनिल सिंह, सुनील यादव, प्रदीप साह शिवे, निरंजन राय, रामबालक सिंह कुशवाहा, खोदादाद इमाम, विनोद गुप्ता, सत्येंद्र सिंह, मधुकांत झा, राकेश ठाकुर, रंजीत कुमार रम्भू, शिवशंकर शर्मा, उमाशंकर मिश्रा, नीरज भारद्वाज, जीवछ पासवान, राज किशोर हजारी, ललन कुमार सिंह, जयशंकर प्रसाद सिंह, ध्रुव पाठक, मुकेश सिंह, कपिलदेव चौधरी, मनोरंजन राय, संजय सिंह, दीपक मंडल, संतोष कुमार, दयानंद झा, विवेकानंद राय, सुभाष चौधरी, प्रमोद प्रियदर्शी सहित कईयों ने संबोधित किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन