कार्यशाला से गायब मिले कई शिक्षक

Published at :10 Feb 2016 6:34 AM (IST)
विज्ञापन
कार्यशाला से गायब मिले कई शिक्षक

समस्तीपुर : इबच्चों को गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी निभाने वाले शिक्षक मासिक संकुल कार्यशाला में रुचि नहीं लेते हैं. नतीजा कार्यशाला में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के बाद वह अन्यत्र होते हैं. वहीं कुछ शिक्षक तो अपनी अनुपस्थिति की जानकारी तक नहीं देते हैं. इसका खुलासा मंगलवार को बीडीओ डा. भुवनेश्वर मिश्र के […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : इबच्चों को गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी निभाने वाले शिक्षक मासिक संकुल कार्यशाला में रुचि नहीं लेते हैं. नतीजा कार्यशाला में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के बाद वह अन्यत्र होते हैं. वहीं कुछ शिक्षक तो अपनी अनुपस्थिति की जानकारी तक नहीं देते हैं.

इसका खुलासा मंगलवार को बीडीओ डा. भुवनेश्वर मिश्र के द्वारा कार्यशाला निरीक्षण से हुआ है. समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी स्थित संकुल संसाधन केंद्र पर जारी कार्यशाला का बीडीओ ने निरीक्षण किया. इस क्रम में डेढ़ दर्जन से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाएं कार्यशाला से अनुपस्थित पाये गये. बीडीओ के मुताबिक अनुपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं में से कुछ हाजिरी बना कर गायब थे. वहीं कुछ बिना सूचना के ही कार्यशाला में अनुपस्थित मिले हैं. यह गंभीर मामला है. इसकी जानकारी वरीय पदाधिकारियों

को दी जायेगी.
अनुपस्थित पाये गये शिक्षक शिक्षिकाओं की सूची उपलब्ध कराते हुए बीडीओ ने कहा है कि इसे विभागीय पदाधिकारियों को भी उपलब्ध करायी जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन