घूस लेते दलसिंहसराय के डीसीएलआर धराये

Published at :06 Feb 2016 6:41 AM (IST)
विज्ञापन
घूस लेते दलसिंहसराय के डीसीएलआर धराये

वादी के पक्ष में ऑर्डर करने के लिए मांगे थे 10 हजार दलसिंहसराय (समस्तीपुर) : निगरानी की टीम ने शुक्रवार को दलसिंहसराय भूमि सुधार उपसमाहर्ता हरिशंकर प्रसाद कुशवाहा को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते उनके कार्यालय में ही धर दबोचा. इसके बाद उन्हें लेकर पटना लेकर आयी. टीम का नेतृत्व विजिलेंस के डीएसपी टीपी यादव […]

विज्ञापन
वादी के पक्ष में ऑर्डर करने के लिए मांगे थे 10 हजार
दलसिंहसराय (समस्तीपुर) : निगरानी की टीम ने शुक्रवार को दलसिंहसराय भूमि सुधार उपसमाहर्ता हरिशंकर प्रसाद कुशवाहा को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते उनके कार्यालय में ही धर दबोचा. इसके बाद उन्हें लेकर पटना लेकर आयी. टीम का नेतृत्व विजिलेंस के डीएसपी टीपी यादव कर रहे थे़
इंस्पेक्टर रंजन कुमार, महेंद्र प्रसाद, विजय कुमार व डीपीसी महमूद जावेद समेत 12 सदस्यीय टीम उनके साथ थी़ मामले को लेकर विजिलेंस डीएसपी टीपी यादव ने बताया कि भूमि सुधार उपसमाहर्ता के कोर्ट में वाद संख्या 17/15 के वादी रामपुर जलालपुर निवासी अमरनाथ चौधरी ने उक्त वाद में सुनवाई पूरी होने के बाद ऑर्डर के नाम पर 10,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी़
इसकी शिकायत वादी अमरनाथ चौधरी ने निगरानी में की थी़ मामले के सत्यापन के बाद वादी से शुक्रवार को अपने कार्यालय में घूस की राशि लेने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है़ निगरानी के हाथ लगे डीसीएलआर हरिशंकर बीपीएससी 47 वीं बैच के अधिकारी है़ं उन्होंने बीते 17 अगस्त, 15 को दलसिंहसराय में भूमि सुधार उपसमाहर्ता के रूप में अपना योगदान दिया था़ इससे पूर्व वे पटना नगर निगम में विशेष कार्य पदाधिकारी के रूप में कार्यरत थे़ इनका घर कटिहार है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन