यात्री सुविधाओं को ले डीआरएम ने की पूछताछ

Published at :03 Feb 2016 4:21 AM (IST)
विज्ञापन
यात्री सुविधाओं को ले डीआरएम ने की पूछताछ

समस्तीपुर : मंडल रेल प्रबंधक सुधांशु शर्मा ने मंगलवार को स्थानीय जंक्शन और यहां अवस्थित कार्यालयों का निरीक्षण किया. इस क्रम में उन्होंने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये. जानकारी के अनुसार डीआरएम माल गोदाम चौक स्थित ट्रेनिंग स्कूल का जायजा लिया. इसके बाद उन्होंने सीधे स्थानीय जंक्शन का रुख किया. […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : मंडल रेल प्रबंधक सुधांशु शर्मा ने मंगलवार को स्थानीय जंक्शन और यहां अवस्थित कार्यालयों का निरीक्षण किया. इस क्रम में उन्होंने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये. जानकारी के अनुसार डीआरएम माल गोदाम चौक स्थित ट्रेनिंग स्कूल का जायजा लिया. इसके बाद उन्होंने सीधे स्थानीय जंक्शन का रुख किया. यहां पहुंच कर प्लेटफार्म के एक किनारे में आराम कर रही महिला से पूछताछ शुरू की.

इसके साथ ही आसपास खड़े कई लोगों से भी टिकट मांगा. साथ चल रहे अधिकारियों को डीआरएम ने यात्रियों की सुविधा को लेकर आवश्यक निर्देश दिये. इसके बाद जैसे ही प्लेटफार्म परिसर में लगे होडिंग पर उनकी नजर पहुंची उन्होंने पदाधिकारियों से उससे रेलवे को होने वाली आय के बावत पूछताछ की. पदाधिकारियों ने विभागीय आधार पर उन्हें इसकी जानकारी दी.

इसके बाद एसएस कार्यालय के सामने गार्ड के रखे बक्से पर उनकी नजर पहुंची तो डीआरएम ने उसे तत्काल स्थानांतरित करने का आदेश दिया. ताकि यात्रियों को इससे परेशानी न हो. इसके बाद डीआरएम टिकट काउंटर पर पहुंचे. जहां लगे मधुबनी पेंटिंग को देख कर इसे बड़ा साइज में लगाने को कहा ताकि प्लेटफार्म की सुंदरता में चार चांद लगाया जा सके. इसके बाद अंदर पहुंच कर उन्होंने आवश्यक जांच करते हुए कार्यरत पदाधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ की. निरीक्षण के दौरान डीआरएम के साथ सीनियर डीसीएम, एसएस सतीश चंद्र श्रीवास्तव समेत कई अन्य पदाधिकारी थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन