तापमान में हुई वृद्धि, लेकिन सुबह में छाया रहेगा कुहासा

Published at :03 Feb 2016 4:20 AM (IST)
विज्ञापन
तापमान में हुई वृद्धि, लेकिन सुबह में छाया रहेगा कुहासा

समस्तीपुर : न्यूनतम तापमान ने एक बार फिर उछाल मारा है. इसके कारण यह सामान्य से करीब 2.3 डिग्री सेल्सियस ऊपर चला आया है. जिसके प्रभाव से कनकनी में कमी आ गयी है. मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा. यह सामान्य है. राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान में […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : न्यूनतम तापमान ने एक बार फिर उछाल मारा है. इसके कारण यह सामान्य से करीब 2.3 डिग्री सेल्सियस ऊपर चला आया है. जिसके प्रभाव से कनकनी में कमी आ गयी है. मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा. यह सामान्य है. राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान में नोडल पदाधिकारी डा. ए. सत्तार ने बताया है

कि आगामी सातफरवरी तक अधिकतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इस अवधि में 5 से 11 किलो मीटर प्रति घंटे की औसत रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी. सुबह के वक्त हल्का कुहासा छा सकता है.

कहीं-कहीं मध्यम कुहासे की भी संभावना बन रही है. पूर्वानुमान के दौरान उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल देखे जा सकते हैं. इमौसम के शुष्क रहने की संभावना है. अभी वर्षा की संभावना नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन