तापमान में हुई वृद्धि, लेकिन सुबह में छाया रहेगा कुहासा

समस्तीपुर : न्यूनतम तापमान ने एक बार फिर उछाल मारा है. इसके कारण यह सामान्य से करीब 2.3 डिग्री सेल्सियस ऊपर चला आया है. जिसके प्रभाव से कनकनी में कमी आ गयी है. मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा. यह सामान्य है. राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान में […]
समस्तीपुर : न्यूनतम तापमान ने एक बार फिर उछाल मारा है. इसके कारण यह सामान्य से करीब 2.3 डिग्री सेल्सियस ऊपर चला आया है. जिसके प्रभाव से कनकनी में कमी आ गयी है. मंगलवार को अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा. यह सामान्य है. राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान में नोडल पदाधिकारी डा. ए. सत्तार ने बताया है
कि आगामी सातफरवरी तक अधिकतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इस अवधि में 5 से 11 किलो मीटर प्रति घंटे की औसत रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी. सुबह के वक्त हल्का कुहासा छा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










