आधारपुर के पूर्व मुखिया हत्याकांड की जांच हो सीबीआइ से : जअपा

Published at :03 Feb 2016 4:19 AM (IST)
विज्ञापन
आधारपुर के पूर्व मुखिया हत्याकांड की जांच हो सीबीआइ से : जअपा

समस्तीपुर : सरकारी बस पड़ाव परिसर में मंगलवार को जन अधिकार पार्टी जिला कमेटी के द्वारा अमर शहीद जगदेव प्रसाद सिंह की जयंती मनायी गयी. साथ ही जन सरोकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर उक्त स्थल पर धरना प्रदर्शन किया गया. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामवृक्ष राय ने की. धरना सभा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : सरकारी बस पड़ाव परिसर में मंगलवार को जन अधिकार पार्टी जिला कमेटी के द्वारा अमर शहीद जगदेव प्रसाद सिंह की जयंती मनायी गयी. साथ ही जन सरोकार से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर उक्त स्थल पर धरना प्रदर्शन किया गया. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामवृक्ष राय ने की.

धरना सभा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अजय कुमार बुलगानीन ने कहा कि प्रदेश में दिन प्रति दिन हत्याएं हो रही हैं. पूर्ण शराबबंदी के नाम पर अंगरेजी चालू रखने को खेदपूर्ण बताया. राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शील कुमार राय ने कहा कि हमारी मांग बीस सूची है. लेकिन नीतीश सरकार के द्वारा कपड़ा, खाद्य, भवन निर्माण में मानमाने ढंग से वैट टैक्स वृद्धि किया जा रहा है यह सरासर आम लोगों के साथ अन्याय है.
राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व विधायक अशोक प्रसाद वर्मा ने कहा कि सूबे में इन दिनों पुलिसिया जुर्म बढता जा रहा है यह चिंता का विषय है. वहीं जिलाध्यक्ष ने आधारपुर के पूर्व मुखिया छन्नु भगत की हत्या की घटना की सीबीआइ जांच कराने की मांग की. मौके पर प्रदेश महासचिव युवा मोहन कुमार मुकुल, रंधीर कुमार, सीताराम राय, बुच्ची झा, राजेश कुमार, प्रखंड अध्यक्ष, पिंकू यादव, गुंजन देवी, अनिल यादव, राजा राज नारायण प्र. सिंह, अभिषेक कुमार मौजूद थे. 20 सूत्री मांगों से संबंधित राजयपाल के नाम ज्ञापन दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन